अजमेर

पत्रिका event में यूं हमराह हुए शहरवासी, अजमेराइट्स ने सुबह के नजारे को कुछ यूं बनाया खुशनुमा

राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में एक बार फिर शहरवासियों को सुबह के खुशगवार माहौल में सुकून के पल बिताने का मौका मिला।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 6:09 PM IST
ajmerites enjoyed patrika humrah event in ajmer

अजमेर . राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में एक बार फिर शहरवासियों को सुबह के खुशगवार माहौल में सुकून के पल बिताने का मौका मिला। हमराह रविवार सुबह 6 से 8.30 बजे तक गौरव पथ पर नवनिर्मित पाथ-वे के सामने हुआ। रविवार से ही भारतीय नववर्ष यानी नव संवत्सर प्रारंभ हुआ। हमराह में शामिल होकर लोगों ने आप अपने अंदाज में नववर्ष का स्वागत भी किया।


हमराह में स्वस्थ रहने के लिए युवाओं, बच्चों और आमजन ने शास्त्रीय और पाश्चात्य नृत्य किया। रस्सीकूद, व्यायाम, योग करने के साथ-साथ खुलकर ठहाके लगाने का मौका मिल। गिटार, ड्रम, की-बोर्ड बजाने और संगीत के शौकीन लोगों की गुनगुनाने की चाहत पूरी हुई।

चित्रकार एवं कलाकार शांत वातावरण में सुंदर पेंटिंग और सतरंगी रंगोली बनाते नजर आए। खुली सड़क पर कई लोग सतोलिया, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट भी खेलते दिखे। बच्चों, महिलाओं, बालिकाओं और नौजवानों को गीतों पर थिरकने और साइकिल चलाने का अवसर मिला।

लोगों का अपना कार्यक्रमहमराह पूरी तरह से शहरवासियों का अपना कार्यक्रम रहा। सप्ताह के छह दिन तक दौड़-भाग करने के बाद प्रकृति के बीच रहने का इससे बेहतर अवसर नहीं मिल सकता था। लोगों को मनचाही सुबह बिताने का मौका मिला। ताजगी से सराबोर सुबह में कहीं वाहनों की भीड़ नहीं दिखी। आनासागर पर नवनिर्मित पाथ-वे और सड़क पर लोगों ने आराम से सैर की।

सिखाया योग, जांचा स्वास्थ्य

हमराह कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों की ओर से योग प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दीपमाला पागारानी हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। डॉक्टर्स ने उन्हें सैर करने, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

हमराह बन रहा शहर की धड़कन
हमराह कार्यक्रम धीरे-धीरे शहर की धड़कन बनता जा रहा है। धीरे-धीरे लोगों का इससे जुड़ाव बढ़ता दिख रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह शहरवासियों द्वारा ही संचालित किया गया। इसमें ना किसी नेता, मंत्री, अफसर का स्वागत किया गया। ना ही किसी का औपचारिक धन्यवाद दिया गया। लोगों ने अपने ढंग से विभिन्न खेलों, स्पर्धाओं का आयोजन किया। एक ही सड़क पर मानो पूरे अजमेर की झलक नजर आई। पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

Published on: