अजमेर

सावधान! अगर आप भी शौकीन है सोड़ा वाटर पीने के तो कहीं आपको भी ना हो जाए कैंसर

सावधान! अगर आप नियमित सोड़ा वाटर पीते हैं तो जरा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
2 min read
Mar 19, 2018
beware ,if you also love to drink soda water then read this news

अजमेर . सावधान! अगर आप नियमित सोड़ा वाटर पीते हैं तो जरा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। नियमित सोड़ा वाटर आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है। खासकर सड़कों के किनारे हाथ ढेलों पर सोड़ा वाटर बेचने वाले ऐसे दुकानदार जो स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते एवं रंग-बिरंगा बनाने के लिए केमिकल एवं सेक्रीन का उपयोग करते हैं।

अजमेर शहर के विभिन्न मार्गों एवं बाजार में संचालित सोड़ा वाटर के हाथ ढेलों पर दोपहर एवं देर रात्रि तक सोड़ा वाटर की बिक्री अधिक होती है। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य निरीक्षकों की ओर से निरीक्षण नहीं करने के चलते केमिकल एवं सेक्रीन का उपयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं।

पानी की अशुद्धता, हाइजिंक खराब

हाथ ठेलों पर संचालित सोड़ा वाटर बनाने वाले लोग पानी की शुद्धता का ध्यान नहीं रखते हैं। हैंडपंप व पुराने ड्रम में भरा पानी काम में लेते हैं। ड्रम, कैम्पर/मटके में हाथ में लोटा लेकर पानी के अंदर डालते हैं, इससे अशुद्धता एवं हाइजिंक खराब है। काम में ली जाने वाली बोतलें भी साफ नहीं होती हैं।

क्या कहते हैं चिकित्सक

हाथ ठेलों पर सड़कों के किनारे सोड़ा वाटर बेचने वाले लोग टंकी/हैंडपंप आदि का भी पानी उपयोग में ले लेते हैं, पानी की शुद्धता का ध्यान नहीं रखते हैं। पानी में हाथ डालकर उसे बोतलों में भरने से भी संक्रमण का खतरा रहता है।

सोड़ा वाटर को रंग-बिरंगा बनाने के लिए केमिकल युक्त रंग का उपयोग करते हैं को स्वास्थ्य के लिए घातक है, इससे कैंसर हो सकता है। शक्कर महंगी पडऩे पर ये सेक्रीन का उपयोग करते हैं। इससे भी कैंसर का खतरा रहता है। पानी की अशुद्धता से आंतों में संक्रमण, दस्त, उल्टी, पीलिया एवं पेट में कीड़े की बीमारी भी हो सकती है। पानी की अशुद्धता से आंतों में संक्रमण, दस्त, उल्टी,

डॉ. संजीव माहेश्वरी, फिजिशियन, जेएलएनएच

Published on:
19 Mar 2018 07:10 pm