अजमेर

वारदात : सूने मकान को बनाया चोरों ने अपना निशाना, ले उड़ें लाखों के आभूषण

शहर में सक्रिय चोर गिरोह सूने मकान का ताला तोडकऱ नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 4:58 PM IST
money and jewelry theft from house
वारदात : : सूने मकान को बनाया चोरों ने अपना निशाना, ले उड़ें लाखों के आभूषण

अजमेर. शहर में सक्रिय चोर गिरोह सूने मकान का ताला तोडकऱ नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ कर गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। लोहागल रोड हनुमाननगर निवासी कुलवंत सिंह राठौड़ रविवार दोपहर मकान के ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में बूंदी चले गए। मंगलवार सुबह लौटे तो मकान का ताला टूटा तथा भीतर देखने पर सारा सामान बिखरा हुआ था।

सूचना पर सहायक उप निरीक्षक कुम्भाराम पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद राठौड़ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। राठौड़ ने बताया कि चोर अलमारी का लॉकर तोडकऱ करीब पन्द्रह हजार रुपए, सोने की ज्वैलरी में बाजूबंद, चांदी के 10-12 सिक्के, छोटे बच्चों की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपए है।

Updated on:
3 Apr 2019, 4:58 PM IST
Published on: