www.patrika.com/rajasthan-news
मुंसिफ अली खान (पुष्कर विधानसभा)
पुष्कर. पुष्कर विधानसभा करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है मेरा मुख्य विजन इस बात को लेकर रहेगा कि जो पवित्र सरोवर है उस में सर्वप्रथम गंदे पानी की जो आवक है उसको रोका जाए इसके साथ ही घाटों का पुनर्निर्माण हो उन में विशेष रूप से स्वच्छता का ध्यान रखा जाए पवित्र पुष्कर सरोवर ब्रह्मा जी की आस्था को लेकर के किसी भी प्रकार का कोई भी कमी नहीं रखी जाए पुष्कर में देशभर विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं उनके लिए पुष्कर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना पुष्कर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अजमेर दरगाह की तर्ज पर एक विश्राम स्थली का निर्माण करना इसके साथ ही पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक गांव ढाणी में शिक्षा को लेकर के विशेष प्रयत्न करना स्कूलों में अध्यापकों की कमी की भरपाई करना पुष्कर क्षेत्र में रोजगार शिविरों का आयोजन करवाना।
विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली पानी सडक़ आदि की व्यवस्था युवाओं के लिए विशेषकर शिक्षा के साथ.साथ खेलों के भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन करवाना रुपनगढ़ क्षेत्र को शहर की तर्ज पर विकास करना एवं क्षेत्र में आने वाली किसान भाइयों के लिए कृषि में काम आने वाली नवीनतम तकनीक का समावेश करना कृषि उपज को बढ़ाना एवं खाद्यान्नों की अधिक से अधिक एवं उचित मूल्य किसानों को मिले इसके लिए प्रयास करना।
मेरा लक्ष्य यह रहेगा कि पुष्कर विधानसभा का कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के नहीं रहे कोई भी युवा बिना रोजगार के नहीं रहे हमारी महिलाएं सुरक्षित रहे एवं बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था रहे दुनिया के प्रत्येक देश का नागरिक जब हिंदुस्तान आता है तो पुष्कर जरूर आता है उस विदेशी नागरिक के मन में पुष्कर एवं हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाएं इसके लिए इसके लिए पुष्कर को एक अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह विकसित करना जहां पर सुनियोजित पार्किंग की व्यवस्था भी रहें एवं अजमेर से पुष्कर के बीच की सुरन को बनाना एवं पुष्कर से मेड़ता सिटी का रेल मार्ग बनवाना यह यह भी मेरे विजन 2018 का लक्ष्य रहेगा।
पुष्कर में अधिक संख्या में विदेशी नागरिक आते हैं इसलिए यहां से भारतीय सामग्री का निर्यात भी किया जा सके जिससे इस चित्र में रहने वाले नागरिकों को ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो इसके लिए भी मैं पूरा प्रयास करूंगा इसके साथ अधिकारियों के साथ यह सुनिश्चित किया जाना कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं रहे उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक अवश्य रूप से पहुंचे। मुख्य रूप से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र पुष्कर का सर्वांगीण विकास एवं पुष्कर विधानसभा में आने वाले सभी बच्चे शिक्षित हों सभी युवाओं को रोजगार मिले सभी माताएं बहने सुरक्षित रहें एवं सभी बुजुर्ग पर्याप्त सुविधा के साथ अपना जीवन यापन करें इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा