अजमेर

सुधीर कुमार जैन अध्यक्ष मनोनीत

Aug 19, 2026
Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. कस्बे के श्री सांवलियानाथ श्वेतांबर जैन मंदिर के चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से हुए। इस दौरान एडवोकेट सुधीर कुमार जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व मनोज कुमार जैन को निर्विरोध मंत्री मनोनीत किया गया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्ष चुने जाने जैन ने समाजजनों से समाजहित में कार्य करने तथा मंदिर एवं समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

Updated on:
19 Aug 2026 06:00 am
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am