अजमेर

शर्मनाक: सरकारी शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई नाबालिग से की अश्लीलता, ऐसे बच निकली छात्रा

Ajmer News: पीड़िता के रिश्तेदार ने दी रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता ट्यूशन के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर जाती है। गत 7 नवबर को वह ट्यूशन गई तो घर देरी से लौटी। उन्होंने देरी से आने का कारण पूछा तो उसने ट्यूशन की छुट्टी के बाद पेश वाक्या सुनाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2024, 2:01 PM IST
Feature image

Teacher Obscene Acts With Minor Girl Student: अजमेर श्रीनगर कस्बे में ट्यूशन पढने आई नाबालिग छात्रा से सरकारी स्कूल के शिक्षक के अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के डरी, सहमी देरी से घर पहुंचने पर परिजन ने कारण पूछा तो उसने सच्चाई उगल दी। लोकलाज के डर से पीड़िता के परिजन ने 20 दिन चुप्पी साधे रखी। आखिर बुधवार रात श्रीनगर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कराया। इधर, दोनों पक्ष में बुधवार शाम विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर आरोपी को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के रिश्तेदार ने दी रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता ट्यूशन के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर जाती है। गत 7 नवबर को वह ट्यूशन गई तो घर देरी से लौटी। उन्होंने देरी से आने का कारण पूछा तो उसने ट्यूशन की छुट्टी के बाद पेश वाक्या सुनाया।

घर पर बच्चों को पढ़ाता है ट्यूशन

उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी समीपवर्ती ग्राम के सरकारी विद्यालय का शिक्षक है। वह कस्बे में घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। गत 7 नवबर को पीड़िता के देरी से घर लौटने पर कारण पूछा तो उसने बताया कि ट्यूशन की छुट्टी के बाद शिक्षक ने उसे रुकने के लिए कहा। अन्य बच्चे चले गए तो आरोपी ने कमरे का गेट बंद कर लिया। आरोपी शिक्षक उसके साथ अश्लीलता करने लगा। आरोपी ने परिजन को कुछ भी नहीं बताने की बात कही। इसी दौरान बाहर से किसी के आने की आवाज आई तो शिक्षक गेट खोलकर बाहर चला गया। तभी वह वहां से भागकर घर आ गई।

Updated on:
28 Nov 2024, 2:01 PM IST
Published on: