अलवर

मुंडावर से खैरथल तक ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार को चेताया, ज्ञापन सौंपा

खैरथल. खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भर्तृहरि नगर करने तथा जिला मुख्यालय को भिवाड़ी शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को मुंडावर से खैरथल तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिला बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन में मुंडावर विधायक ललित यादव तथा किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में निकाली गई इस […]
2 min read
Aug 28, 2025
Feature image
रैली में शामिल ट्रैक्टर

खैरथल. खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदल कर भर्तृहरि नगर करने तथा जिला मुख्यालय को भिवाड़ी शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को मुंडावर से खैरथल तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिला बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन में मुंडावर विधायक ललित यादव तथा किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में करीब एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। ट्रैक्टर रैली के बाद आंदोलनकारियों ने अतिरिक्त कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खैरथल-तिजारा जिले को यथावत रखने व मुख्यालय को खैरथल में ही रखने की मांग की गई।
ट्रैक्टर रैली की शुरुआत मुंडावर के उलाहेड़ी स्टैंड से हुई। यहां से हरसौली होते हुए यह रैली खैरथल पहुंची। इसे बाद खैरथल के हनुमान सर्किल, रेलवे फाटक व अंबेडकर सर्किल से होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची। जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में किसान, व्यापारी और आमजन की भागीदारी रही। इसविशाल ट्रैक्टर रैली में जिले को बचाने की आवाज बुलंद की गई। शहरवासियों तथा व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा की ²ष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी है। जिले का नाम बदलने में प्रॉपर्टी के खेल की बू आ रही है। सरकार को भर्तृहरि नगर नाम रखना है, तो अलग से जिला बनाए। खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलने नहीं दिया जाएगा।
बसे-बसाए घर को उजाडऩा भाजपा की पुरानी सोच: खैरिया
सभा को संबोधित करते किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि घर का निर्माण करना बड़ी बात होती है, लेकिन उसे गिराने में समय नहीं लगता। भाजपा की हमेशा से यही सोच रही है कि किसी का बनाया हुआ घर उजाड़ दे। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव खैरथल को केंद्र ङ्क्षबदु मानकर विकास करने की बात कहकर खुद ही लोगों में अविश्वास की भावना पैदा कर रहे हैं। उनको स्पष्ट रूप से बताना चाहिए की जिला मुख्यालय कहा रहेगा।
मुंडावर से 400 ट्रैक्टर हुए शामिल
मुंडावर. जिला मुख्यालय बचाओ अभियान में बुधवार को विधायक ललित यादव के नेतृत्व में मुंडावर कस्बे सहित क्षेत्र से 400 ट्रैक्टर शामिल हुए। कूच से पहले प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक यादव ने बताया कि खैरथल को जिले के सौगात कांग्रेस सरकार ने ही दी थी। जिससे अब हम किसी भी कीमत पर कहीं नहीं जाने देंगे। रैली का शुभारंभ मुंडावर के उलाहेड़ी बस स्टैंड से किया गया। रैली कस्बे के श्योपुर चौराहे से हरसौली होते हुए $खैरथल के लिए रवाना हुई। रास्ते में अभिभाषक संघ ने रैली में शामिल लोगों का सम्मान किया।
रैली में ये रहे शामिल
पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, जिला महासचिव अशोक पटेल, ब्लॉक महामंत्री रामावतार चौधरी, जिला पार्षद भीमराज यादव, संदीप फौलादपुरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम पटेल, बिजेंदर महलावत, एडवोकेट केशव सिरोहीवाल, पूर्व जिला पार्षद बाबूलाल यादव, देशराज यादव, रूपेश हवेली, राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

Updated on:
28 Aug 2025 12:42 am
Published on:
28 Aug 2025 12:42 am