अलवर

Pm Modi की Alwar सभा में तैनात रहेंगे इतने हजार सुरक्षाकर्मी, 8 आईपीएस और 50 आरपीएस सुरक्षा व्यवस्था को करेंगे लीड

https://www.patrika.com/alwar-news/ Pm Modi Spg Security

less than 1 minute read
Nov 24, 2018
Pm Modi In Alwar 2018 : High Security For Pm Modi Alwar Rally
Pm Modi की Alwar सभा में तैनात रहेंगे इतने हजार सुरक्षाकर्मी, 8 आईपीएस और 50 आरपीएस सुरक्षा व्यवस्था को करेंगे लीड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 नवम्बर को अलवर में होने वाली सभा को लेकर सुरक्षा एजेन्सियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभा के दौरान सभास्थल के आसपास आठ आईपीएस और करीब 50 आरपीएस अधिकारी सहित कई हजार पुलिस और अद्र्धसैनिक बलों के अधिकारी-जवान तैनात रहेंगे, जो चप्पे-चप्पे पर हर गतिविधि पर निगरानी रखेंगे।
प्रधानमंत्री की सभा के सुरक्षा इंतजाम तीन घेरों किए गए हैं। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों के एंट्री प्वाइंट पर हथियारबंद पुलिस जाप्ता अभी से तैनात कर दिया गया है, जो शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघनता से चैकिंग कर रहा है। शहर के होटल-धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री की सभा के दौरान शहर के सभी एंट्री प्वाइंट पर पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। हैलीपेड और सभास्थल के आसपास साढ़े चार से पांच हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सादा वर्दी में भी काफी संख्या में पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवान व अधिकारी तैनात रहेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए व्यापाक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिसमें 8 आईपीएस, 12 एएसपी और 35 से ज्यादा डीएसपी सहित कई हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

Published on:
24 Nov 2018 03:32 pm