अलवर

भिवाड़ी में सरकारी भूमि से मिट्टी की हो रही चोरी, जिम्मेदार बैठ हैं चुप…. पढ़े रोकच खबर ….

Mar 19, 2026
Feature image

भिवाड़ी. काली खोली में बीडा और नगर परिषद की भूमि से अवैध मिट्टी खनन चल रहा है। सरकारी भूमि से करोड़ों रुपए की मिट्टी चोरी होने के बाद तीन फरवरी को नगर परिषद ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तभी नगर परिषद ने आवागमन बाधित करने के लिए रास्ते में खुदाई कराई, जिसे माफिया ने कुछ दिन बाद ही बंद कर दिया और आने-जाने का रास्ता तैयार कर लिया। दूसरी तरफ बीडा की भूमि से भी करोड़ों रुपए की मिट्टी चोरी हो गई लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकारी भूमि से मिट्टी चोरी कर बायपास पर नव विकसित हो रही आवासीय सोसायटी एवं भूखंड में डाली जा रही है। दिनरात बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर सड$कों पर दौड़ते हैं। तेज गति में मिट्टी परिवहन करते हैं। वाहन में मिट्टी भरकर ढकते भी नहीं इसके बावजूद पुलिस, परिवहन विभाग भी कार्रवाई नहीं करते। मिट्टी चोरी का मामला उजागर होने के बाद बीडा ने डेढ़ महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि चोरी की मिट्टी बायपास पर हाल ही में शुरू हुई कई आवासीय साइट पर आ रही है। जिम्मेदार अधिकारी ने मिट्टी चोरी करने वालों से भी लगाव दिखा रहे हैं। बीडा, नगर परिषद और पुलिस की सुस्ती का फायदा माफिया उठा रहा है। बिना लागत के करोड़ों का मुनाफा कमा रहा है और अधिकारी सरकारी राजस्व का नुकसान होते हुए देख रहे हैं।
प्रशासन भी करे कार्रवाई: बीडा और नगर परिषद की भूमि से करोड़ों रुपए की मिट्टी चोरी हुई है। अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई नहीं की है। क्षेत्र में कई जगह मिट्टी का स्टॉक किया गया है। सैकड़ों स्थलों से मिट्टी खुदाई की जा रही है, सरकारी भूमि से मौका लगने पर मिट्टी खोदी जाती है। उसे तुरंत भी साइट पर भेजा जाता है। साइट नहीं होने पर खेतों में स्टॉक कर लिया जाता है। काली खोली से मिलकपुर को जाने वाले और काली खोली से खिदरपुर गोधान को जाने वाले रास्तों पर कई जगह मिट्टी खुदाई के बाद गहरे गड्डे और मिट्टी के स्टॉक दिखाई देती हैं। प्रशासन की कार्रवाई दिखाई नहीं देती।
जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया
अवैध मिट्टी खनन को लेकर सूचना प्राप्त हुई है, जल्द नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-लाखन ङ्क्षसह , एसडीएम
रास्ते में गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो, गश्त कराई जा रही है। मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
-सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार, बीडा
अवैध मिट्टी खनन रोकने हमने गड्ढे खुदवाए थे, गड्ढे अगर किसी ने भरे हैं तो उसके खिलाफ दोबारा मुकदमा दर्ज कराएंगे।
-मुकेश चौधरी, आयुक्त, नगर परिषद

सरकारी भूमि से मिट्टी चोरी करने वालों के खिलाफ जानकारी ली गई है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार, एएसआई

Updated on:
19 Mar 2026 12:26 am
Published on:
19 Mar 2026 12:26 am