अंबिकापुर

5 नवजातों की मौत मामला: ये बात सुनते ही 2 डॉक्टरों पर भड़क गए प्रभारी मंत्री, सख्त लहजे में ये कहा

5 Newborns Death Case: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में 36 घंटे में 5 नवजातों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने देर रात तक ली डॉक्टरों की बैठक, डॉक्टरों का जवाब सुनते ही नाराज हो गए प्रभारी मंत्री, बैठक में खाद्य मंत्री (Food Minister) भी थे मौजूद
less than 1 minute read
5 newborn death case
Meeting on 5 newborn death case

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के मातृ-शिशु अस्पताल के एसएनसीयू में 36 घंटे में 5 नवजात की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में देर रात तक बैठक चलती रही। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव यह बैठक ले रहे थे।

इसी बीच सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी एमसीएच का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने अस्पताल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई एवं लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की।


प्रभारी मंत्री डहरिया ने 1 दिन में 5 नवजात की मौत के मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी। इस दौरान अस्पताल के एमएस डॉक्टर लखन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने अवकाश में रहने की बात बताई।

वहीं एसएनसीयू एचओडी ने भी घटना वाले दिन छुट्टी पर होने की बात स्वीकारी। इतना सुनते ही प्रभारी मंत्री भड़क गए और नाराजग़ी व्यक्त की। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में एक साथ अस्पताल के एमएस व विभाग के एचओडी अवकाश पर नहीं जाएंगे।


स्वास्थ्य मंत्री भी हुए नाराज
स्वास्थ्य मंत्री ने भी बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 5 नवजातों की मौत(5 Newborn Death case) की खबर सुनकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और अंबिकापुर लौट गए। उन्होंने नवजातों की मौत मामले में राज्य स्तरीय जांच टीम का भी गठन किया है।

Updated on:
17 Oct 2021 11:45 pm
Published on:
17 Oct 2021 11:45 pm
Also Read
View All
शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत