अंबिकापुर

एक बाइक पर 4 युवक भर रहे थे फर्राटे, अचानक सामने से ट्रक ने मार दी टक्कर, 1 घर का बुझ गया चिराग, 3 गंभीर

Ambikapur accident: अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना, 3 गंभीर रूप से घायल युवकों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज
2 min read
Ambikapur accident
Ambikapur accident

अंबिकापुर. एक बाइक पर सवार 4 युवकों को मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खोरी के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर (Ambkapur accident) मार दी। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत (Road accident) हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी 18 वर्षीय संतोष गोंड़ पिता रामकेवल गोंड़ मंगलवार को बाइक से बुआ रामकली को पहुंचाने ग्राम परसवार गया था। संतोष अपनी बुआ को छोडऩे के बाद अमित, डेलका व संता के साथ बाइक से ग्राम बघिमा आ रहा था।

रास्ते में ग्राम खोरी के पास अज्ञात ट्रक (Truck accident) ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बरियों अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई, जबकि 3 का इलाज यहां जारी है।


खुद जान डाल रहे आफत में
खुद की लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है। एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाइक पर एक साथ चार लोग सवार होकर सफर कर रहे हैं।

दो दिन पूर्व भी कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के करम्हा निवासी रतन मझवार की मौत हो गई। यह भी एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर सफर कर रहे थे। ग्राम बरगवां बिहीबाड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होने से सभी घायल हो गए थे।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Published on:
24 Jul 2019 08:10 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष