अंबिकापुर

Ambikapur road politics: अब भाजयुमो ने जर्जर सडक़ पर किया प्रदर्शन, कहा- जब निगम अपनी सडक़ों की मरम्मत नहीं करा पा रहा तो NH की कैसे कराएगा?

Ambikapur road politics: शहर से गुजरने वाले एनएच की जर्जर हालत को एक दिन पूर्व देखने पहुंचे थे पूर्व डिप्टी सीएम, कहा था कि यदि एनएच सडक़ की देखरेख नहीं कर पा रहा है तो निगम को हैंडओवर कर दे
2 min read
Ambikapur road politics

अंबिकापुर. Ambikapur road politics: प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने 26 अगस्त को जर्जर एनएच की सडक़ अंबिकापुर-मनेन्द्रगढ़ मार्ग का जायजा लेकर जन सहयोग से गड्ढे भरवाने की पहल की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए (Ambikapur road politics) कहा था कि सरकार व प्रशासन के पास पैसे नहीं होंगे, इसलिए जन सहयोग से गड्ढों को भरवाने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा था कि अगर एनएच सडक़ का रखरखाव नहीं कर पा रहा है तो उसे निगम के हैंडओवर कर दे। इसी बीच भाजयुमो ने मंगलवार को निगम की जर्जर सडक़ पर प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में नगर निगम अंतर्गत जर्जर कन्या परिसर मार्ग पर सडक़ को लेकर विरोध-प्रदर्शन (Ambikapur road politics) किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

तोमर ने कहा कि 10 वर्षों से निगम में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन सडक़ों की हालत (Ambikapur road politics) खराब है, मवेशी सडक़ पर हैं, किंतु महापौर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। निगम सरकार की इस अकर्मण्यता को छिपाने के लिए पूर्व उपमुखमंत्री को नई-नई योजना रचनी पड़ रही है।

Ambikapur road politics: टीएस के बयान पर कसा तंज

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बयान पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि निगम जब अपनी खुद की सडक़ मरम्मत (Ambikapur road politics) नहीं करा पा रहा है तो वह एनएच की सडक़ की मरम्मत कैसे करा पाएगा।

इस दौरान युवा मोर्चा ने प्रतीकात्मक रूप से चश्मा भी भेंट किया, ताकि कांग्रेस नेताओं को निगम के गड्ढों भी दिखाई दे।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव, इंदर भगत, अमोघ कश्यप, मनीष दुबे, शानू कश्यप, विकास शुक्ला चंदन, हर्ष जायसवाल, गोलू यादव, निशांत सिंह गोल्डी, श्रीधर केशरी, अविनाश कुशवाहा, अनुराग शुक्ला, रवि सोनी, अंकित तिर्की, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, मनीष सिंह, रोहित कुशवाहा, प्रिंस चौबे, हिमांशु सिंह सेंगर, लव दुबे, रिशु अम्बष्ठ, सौरभ हलदार व राजा चांवर उपस्थित थे।

Updated on:
27 Aug 2024 08:56 pm
Published on:
27 Aug 2024 08:55 pm
Also Read
View All
Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट