अंबिकापुर

Breaking News : दो ट्रकों में नहीं देखी होगी ऐसी भीषण भिड़ंत, उड़ गए परखच्चे, दोनों ड्राइवरों की दर्दनाक मौत, गैसकटर से काटकर निकाला

एक ड्राइवर (Truck driver) की मौके पर ही हो गई मौत जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में तोड़ दिया दम
2 min read
Truck accident
Truck accident

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनगरा जंगल में मंगलवार की रात 2 ट्रकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत (Trucks accident) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं एक ड्राइवर (Driver death) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक का ड्राइवर करीब 2 घंटे तक गंभीर हालत में वाहन में ही फंसा रहा।

गैसकटर से वाहन को काट उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अलसुबह उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के परिजन को इसकी सूचना दे दी है।

भिलाई-दुर्ग (Bhilai-Durg) निवासी दिन मोहम्मद पिता सफुर अली 40 वर्ष मंगलवार की सुबह रायपुर से ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीबी-3796 में क्लिंकर लोड कर बनारस (Benaras) के लिए निकला था। वह रात करीब 9.30 बजे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित सोनगरा जंगल में पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीआर-9215 से आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई।

हादसे में अंबिकापुर की ओर जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Driver death) हो गई, जबकि दिन मोहम्मद गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक में ही फंसा रहा। वहीं दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से चकनाचूर हो गए।

गैसकटर से काटकर निकाला गया बाहर
दुर्घटना की सूचना पर लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद गैसकटर से ट्रक को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया।

पुलिस द्वारा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की अलसुबह 4 बजे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजन को सूचना दे दी है।

सरगुजा में सड़क हादसों से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Road accident

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
19 Jun 2019 03:39 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद