अंबिकापुर

CG bus accident: तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर, खलासी समेत 2 की मौत, 7 यात्री भी घायल

CG bus accident: अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर पत्थलगांव से अंबिकापुर आ रही बस हुई हादसे का शिकार, घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2024, 3:45 PM IST
CG bus accident

अंबिकापुर. CG bus accident: पत्थलगांव से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही बस ने मंगलवार की रात रघुनाथपुर, सिलसिला के पास पीछे से एक ट्रक को (CG bus accident) टक्कर मार दी। हादसे में बस के खलासी समेत 8 यात्री घायल हो गए। सभी को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला यात्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बस के परखच्चे भी उड़ गए।


अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित रघुनाथपुर के दर्रीडीह चौक पर मंगलवार की रात राजधानी बस क्रमांक सीजी 15 डीएच 0638 के ड्राइवर की लापरवाही देखने को मिली। यात्रियों से भरी बस ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएम 5411 को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के खलासी की मौत हो गई, जबकि महिला समेत 8 यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही रघुनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बस से घायलों को निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल बस सीतापुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही थी, इसी दौरान यह हादसा (CG bus accident) हो गया।

महिला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

इधर बस हादसे में गंभीर रूप से घायल सीतापुर के भरतपुर निवासी 50 वर्षीय महिला इसपेलेना लकड़ा पति जहर साय को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। महिला अपना इलाज कराने अंबिकापुर आ रही थी।

बस के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि बस ने ओवरटेक के चक्कर में ट्रक को टक्कर मारी। हादसे में बस के सामने का हिस्सा बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। रघुनाथपुर पुलिस ने मशक्कत के बाद रास्ता खाली कराकर आवागमन शुरु कराया। ट्रक रायगढ़ से कटनी जा रहा था।

Updated on:
10 Jul 2024, 3:45 PM IST
Published on: