अंबिकापुर

CG girl raped: प्रेमी से मिलने पहुंची थी नाबालिग लडक़ी, बड़े भाई ने धमकी देकर किया बलात्कार, 2 सगे भाई गिरफ्तार

CG girl raped: शादी का झांसा देकर युवक ने पहले ही किया था बलात्कार, दोनोंं को साथ देखकर युवक के बड़े भाई ने नाबालिग से कहा कि वह उसके घरवालों को पूरी बात बता देगा, फिर उसने भी किया बलात्कार
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2024, 8:11 PM IST
CG girl raped

अंबिकापुर. CG girl raped: नाबालिग लडक़ी से बलात्कार (CG girl raped) का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़ता को शादी का झांसा देकर आरोपियों में से छोटे भाई ने 3 माह पहले ही बलात्कार किया था। इसी बीच पीडि़ता 7 जुलाई को उससे मिलने पहुंची थी। यहां युवक के बड़े भाई ने दोनों को देख लिया और कहा कि वह ये बात लडक़ी के घरवालों को बता देगा। इसके बाद उसने भी नाबालिग से बलात्कार किया।


18 वर्षीय राजेश नामक युवक ने एक नाबालिग लडक़ी से कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद 26 अपै्रल को उससे बलात्कार किया था। इसी बीच 7 जुलाई को पीडि़ता उससे मिलने गई थी। इसी बीच राजेश के बड़े भाई धर्मेन्द्र 30 वर्ष ने दोनों को साथ देखा तो धमकी देने लगा।

उसने कहा कि वह घरवालों को पूरी बात बता देगा। इस बात को लेकर राजेश व पीडि़ता में विवाद हो गया। विवाद के बाद वह पीडि़ता को वहीं छोडक़र चला गया। इधर धर्मेन्द्र देवांगन ने पीडि़ता के घर वालों को ये बात बताने की धमकी देकर उससे बलात्कार (CG girl raped) किया।

घर जाकर मामले की दी जानकारी

आरोपी के चंगुल से छूटकर पीडि़ता घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर पीडि़ता की मां ने 8 जुलाई को मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दोनों भाइयों को भेजा जेल

रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 64(2-ढ़), 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
9 Jul 2024, 8:11 PM IST
Published on: