अंबिकापुर

अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव 492 करोड़ तो भाजपा के अनुराग सिंहदेव हैं इतने लाख के मालिक- पढ़ें पूरी खबर

शक्ति प्रदर्शन कर टीएस सिंहदेव ने जमा किए नामांकन पत्र जबकि भाजपा प्रत्याशियों ने भी जमा किए नामांकन पत्र के एक-एक सेट
less than 1 minute read
TS and Anurag
TS and Anurag

अंबिकापुर. अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में तीन बार से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव हैं तो वहीं भाजपा से लगातार तीन बार से अनुराग सिंहदेव भी चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। बुधवार को जहां टीएस सिंहदेव ने नामांकन फार्म जमा किया वहीं अनुराग सिंहदेव ने भी नामांकन फार्म का एक सेट जमा किया।

फार्म के साथ उन्होंने अपनी चल व अचल संपत्तियों की भी घोषणा की। इसमें टीएस सिंहदेव 492 करोड़ी जबकि अनुराग सिंहदेव करीब 1 करोड़ के मालिक हैं।


कांग्रेस प्रत्याशी टीस सिंहदेव के पास बैंक में जमा राशि 85 लाख 83 हजार 490 रुपए हैं, वहीं अचल सम्पति जिसका बाजार मूल्य लगभग 491 करोड़ 42 लाख 92 हजार 706 रुपए के मालिक हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव कुल 91 लाख 24 हजार 579 रुपए के चल व अचल सम्पति के मालिक हैं।


अनुराग व विजयनाथ ने जमा किया नामांकन का एक सेट
पुष्य नक्षत्र को विशेष मुहूर्त मानते हुए बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन का एक-एक सेट फार्म जमा किया। सुबह 11.30 बजे मुहूर्त देखकर अंबिकापुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव व लुण्ड्रा प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कलक्टोरेट पहुंचकर नामांकन फार्म जमा किया।

इस दौरान अखिलेश सोनी, अंबिकेश केशरी, अशोक दुबे, करताराम गुप्ता, विधानंद मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, संजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Published on:
31 Oct 2018 07:11 pm