अंबिकापुर

अंबिकापुर में 4 दिन के भीतर 6 कोरोना पॉजिटिवों की मौत, इस बार युवक ने तोड़ा दम, आज मिले 48 संक्रमित

Corona death: सांस लेने में तकलीफ होने के बाद युवक को कोविड अस्पताल में कराया गया था भर्ती, अब तक 14 लोगों की जा चुकी है जान
less than 1 minute read
अंबिकापुर में 4 दिन के भीतर 6 कोरोना पॉजिटिवों की मौत, इस बार युवक ने तोड़ा दम, आज मिले 48 संक्रमित
Demo pic

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पीडि़त मरीजों की मौत (Corona death) का सिलसिला जारी है। अब तक अंबिकापुर कोविड अस्पताल से 14 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार की रात 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

उसे इलाज के लिए 17 सितंबर को भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया था। वहीं पिछले एक सप्ताह के अंदर ६ लोगों की जान जा चुकी है।


जिले में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अर रोज काफी संख्या में मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं मौत के भी आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। कोरिया जिले के 32 वर्षीय युवक की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई। वह कोरिया जिले के नागपुर का रहने वाला था। (Corona death)

सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसे 17 सितंबर की रात को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसे आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। दूसरे दिन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी स्थिति बिगडऩे पर उसे आईसीयू में रखा गया था।

उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। रविवार की रात 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरिया जिले के 5 व सरगुजा के 8 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोरोना के 48 नए मामले आए सामने
जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज दर्जनों की संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहेे हैं। सोमवार को सोमवार को मेडिकल कॉलेज के 3 कर्मचारी सहित 48 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें अधिक से अधिक लोग शहर के हैं। इससे लोगों के बीच हडक़ंप मचा हुआ है।

Published on:
21 Sept 2020 11:19 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष