अंबिकापुर

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची अंबिकापुर, पहले दिन 600 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Corona vaccine: मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) के संभागीय टीकाकरण कक्ष में 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच रखी जाएगी वैक्सीन (Vaccine)
less than 1 minute read
कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची अंबिकापुर, पहले दिन 600 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
Covid vaccine

अंबिकापुर. सरगुजा जिले में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हंै। गुरुवार की रात कोरोना वैक्सीन की पहली खेप अंबिकापुर पहुंची।

वहीं जिले के 6 टीकाकरण केंद्रों में 16 जनवरी की सुबह 9 बजे कोरोना वॉरियर्स (Corona warriors) यानी पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा। इसके लिए जो गाइडलाइन जारी किए गए हैं उसे पूरी तैयारी कर ली गई है।


अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज स्थित संभागीय टीकाकरण कक्ष में 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच कोरोना वैक्सीन को रखा जाएगा। सरगुजा जिले में 16 जनवरी की सुबह 9 बजे से जिले के 6 टीकाकरण केंद्रों में कोविड (Covid) के वैक्सीन लगने की शुरुआत होगी।

छह केंद्रों में पहले दिन 600 पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन (Corona vaccine) लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण के टीकाकरण के लिए अंबिकापुर शहर में चार और सीतापुर व उदयपुर में एक-एक टीकाकरण केंद्र बनाया है।


शहर में इन 4 जगहोंं पर होगा टीकाकरण
अंबिकापुर में कोरोना के टीकाकरण (Vaccination) के लिए जिन चार अस्पतालों को चयनित किया गया है उनमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल, होली क्रॉस अस्पताल और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा शामिल है।

Published on:
14 Jan 2021 11:45 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष