अंबिकापुर

पत्नी के मरने की बात बताकर करने जा रहा था अंतिम संस्कार, साले ने शरीर पर निशान देख बुला ली पुलिस

Crime news: पुलिस के पहुंचने से पहले पति मौके से हो गया फरार, पुलिस ने महिला का शव जब्त कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया, पीएम पश्चात होगी आगे की कार्रवाई
2 min read
Wife murder
Wife murder

अंबिकापुर. Crime news: शहर से लगे एक गांव में शुक्रवार की रात पति-पत्नी ने शराब पी। इसके बाद पति ने मोहल्ले में ये खबर फैला दी कि पत्नी की मौत हो गई है। शनिवार को परिजन जुटे और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच ग्रामीण के साले ने बहन के शरीर पर चोट के निशान देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव जब्त कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवाया है। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति फरार हो गया था।


शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर, लुचकी निवासी महिला आसना कुजूर 34 वर्ष ने शुक्रवार की रात अपने पति जिने कुजूर 36 वर्ष के साथ शराब का सेवन किया था। रात में ही जिने कुजूर ने मोहल्ले के लोगों को यह जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। परिजनों को भी खबर दी गई।

शनिवार को पुलिस को बिना सूचना दिए सभी महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इधर जिने कुजूर की पत्नी का भाई शहर के गंगापुर निवासी प्रदीप भी वहां पहुंचा था। उसने बहन का शव की जांच की तो शरीर पर चोट के निशान देख उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को जब्त कर शनिवार की शाम मेडिकल कॉलेज की मरच्यूरी में रखवा दिया। रविवार को पीएम पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


पति मौके से फरार
महिला के शरीर पर चोट के निशान देख आशंका जताई जा रही है कि पति की पिटाई से महिला की मौत हुई है। हत्या की आशंका को इस बात से भी बल मिल गया है कि पुलिस के गांव में पहुंचने से पहले पति फरार हो गया है।

Published on:
17 Jun 2023 09:06 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश