अंबिकापुर

शादी के बाद सामने आया लालची सास और पति का असली चेहरा, दहेज में की 4 लाख रुपए की डिमांड

Dowry greedy: शादी के कुछ दिनों बाद से दहेज की मांग को लेकर किया जा रहा था प्रताडि़त, परेशान महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, दूसरे मामले में चरित्र शंका (Suspect on character) को लेकर पति व सास पर मारपीट करने महिला ने लगाया आरोप
2 min read
शादी के बाद सामने आया लालची सास और पति का असली चेहरा, दहेज में की 4 लाख रुपए की डिमांड
Demo pic

अंबिकापुर. घरेलू हिंसा व दहेज से संबंधित मामले अक्सर संभाग मुख्यालय स्थित महिला थाने में आते रहते हैं। इसी कड़ी में दहेज प्रताडऩा (Dowry pratadna) व मारपीट को लेकर दो महिलाओं ने अपने पति व सास के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। दोनों ही मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोरिया जिले के वेस्ट चिरमिरी पोड़ी कॉलरी निवासी संगीता साहू की शादी वर्ष 2018 में ग्राम बिर्रा जिला जांजगीर चांपा निवासी पवन साहू से हुई है। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक था।

इसके बाद पति दहेज (Dowry) की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी को मायके से चार लाख रुपए लाने की बात कह कर प्रताडि़त करता रहा।

नहीं लाने पर मारपीट की। इससे परेशान होकर महिला ने इसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पति पवन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


चरित्र शंका पर महिला से सास व पति ने की मारपीट
दूसरे मामले में सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हारपारा निवासी सविता भगत की शादी वर्ष 2016 में सोहन लाल भगत से हुई है। सोहन जशपुर जिले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ है।

सविता ने अपने पति व सास बियासो बाई पर आरोप लगाया है कि दोनों चरित्र शंका (Suspicious on character) कर मेरे साथ मारपीट व प्रताडि़त करते हैं। महिला ने पति व सास के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
08 Oct 2020 02:34 pm
Published on:
08 Oct 2020 02:34 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत