अंबिकापुर

15 लाख की कार और 5 लाख नकद की डिमांड कर रहा था पति, महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ पत्नी ने किया ये

Dowry: जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से परिचय होने के बाद दोनों ने रचाई थी शादी, दहेज में कम सामान लेकर आने की बात कहकर पति नहीं रखने की दे रहा था धमकी
less than 1 minute read
15 लाख की कार और 5 लाख नकद की डिमांड कर रहा था पति, महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ पत्नी ने किया ये
Demo pic

अंबिकापुर. महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज (Dowry) प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शादी के 2 साल तक तो सब ठीक चलता रहा लेकिन पति अब उसके माता-पिता से 15 लाख रुपए की कार तथा 5 लाख रुपए नकद की डिमांड कर रहा है।

नहीं देने पर उसे साथ नहीं रखने की धमकी भी दे रहा है। तंग आकर उसे ये कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Dowry)


अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर शहर से 16 किलोमीटर दूर ग्राम रघुनाथपुर निवासी पूजा तिवारी की शादी आकाश शर्मा से जीवन साथी डॉट काम के माध्यम से परिचय होने पर वर्ष 2017 में हुई थी।

शादी के 5 महीने तक पति द्वारा अच्छा व्यवहार किया गया। इसके बाद पति द्वारा दहेज में कम सामान एवं कम नकद (Dowry) लेकर आई हो, कह कर प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। पति 15 लाख की कार एवं नकद पांच लाख रुपए की मांग पत्नी के माता-पिता से कर रहा था। कार व नकद नहीं देने पर उनकी पत्नी को साथ नहीं रखने की धमकी दे रहा था।

इधर पीडि़ता का कहना है कि वह महिला बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ है। वह अपने वेतन से हमेशा पति को रुपए देती रहती थी। इसके बावजूद भी पैसे की मांग कर पति उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था।


तंग आकर लिखाई रिपोर्ट
पीडि़ता ने परेशान होकर अपने पति के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति आकाश शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
11 Aug 2020 11:07 pm
Published on:
11 Aug 2020 11:07 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत