अंबिकापुर

शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे में दूल्हे के पिता और भाई-बहन समेत 4 की मौत

- बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दूल्हे के पिता समेत 4 की मौत- दूल्हा-दूल्हन सहित रिश्तेदार पिकअप से ही वापस लौट रहे थे घर
less than 1 minute read
road_accident_in_ambikapur.jpg

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब दुल्हन को विदा कर लौट रहे बाराती हादसे का शिकार हो गए। दरअसल यह हादसा धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झखरी के पास सोमवार की रात लगभग 8 बजे की है, जब बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। दुर्घटना में दूल्हे के पिता सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतक में भाई-बहन भी शामिल हैं। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह निवासी राजाराम के बेटे आनंद की शादी सोमवार को थी। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा-दूल्हन सहित अन्य रिश्तेदार पिकअप से ही वापस घर लौट रहे थे। पिकअप में लगभग 15 से ज्यादा लोग सवार थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे सेमरडीह से 5 किमी दूर ग्राम झखरी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में दूल्हे के पिता राजाराम, रामेश्वर व संतोष सिंह (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और संजीवनी 108 से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक और घायल पूर्णिमा की मौत हो गई।

Published on:
09 Dec 2020 10:37 am
Also Read
View All
Chhattisgarh Women U-19 Cricket: अंबिकापुर के मृगांक साहू बने छत्तीसगढ़ वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टीम के हेड कोच, सरगुजा में खुशी की लहर

Ambikapur News: नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को मिला 12 वर्ष का सश्रम कारावास, 1 लाख जुर्माना भी

Ambikapur Snake Bite: रात 2.30 बजे महिला सरपंच बोली- पेट में मरोड़ हो रहा है, मालिश करतेे दिखा सांप के डसने का निशान, कमरे में था करैत, हुई मौत

Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध