अंबिकापुर

Breaking News : वीरान मकान में बेहोश पड़ा था पति जबकि पहाड़ पर 800 मीटर ऊपर मिली पत्नी की लाश

होश में आते ही पति बोला- हमने आत्महत्या करने खाया था जहर, जबकि पत्नी की एक आंख फूटी हुई तथा पैर रगड़े जाने के मिले निशान
2 min read
Women dead body found on hill
Women body found on hill

अंबिकापुर. लकड़ी लेने घर से जंगल गए पति-पत्नी रात तक वापस नहीं लौटे थे। अगले दिन पति बेसुध हालत में पहाड़ के नीचे वीरान मकान में बेसुध मिला, जबकि उसकी पत्नी की लाश आज 800 मीटर ऊपर पहाड़ पर बरामद की गई। पति ने जहर खाया था जबकि महिला के शरीर से भी जहर की गंध आ रही थी, वहीं उसकी एक आंख भी फूटी हुई थी।

पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस इसे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या का मामला मान रही है जबकि परिजन ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है।


रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम रजबंधा निवासी 40 वर्षीय फुदनी बाई पति रामनाथ रजक के साथ 20 अक्टूबर की दोपहर गांव के समीप स्थित रामचौरा पहाड़ के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। रात तक दम्पति वापस घर नहीं लौटा तो बच्चों द्वारा उनकी खोजबीन शुरु कर की गई। इसके बावजूद ोनों का कोई पता नहीं चल पाया था।

21 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे पहाड़ के नीचे स्थित एक सूने मकान में रामनाथ बेहोशी की हालत में मिला। मवेशियों को बांधने जब मकान का मालिक वहां पहुंचा तो रामनाथ को देख उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिजन द्वारा उसे उपचार के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि उसने जहर खाया है।


होश में आते ही बोला- आत्महत्या कर रहे थे दोनों
अस्पताल में होश में आने पर युवक ने अपनी पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर शाम परिजन द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई परन्तु अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस भी अपना सर्चिंग अभियान प्रारम्भ नहीं कर सकी।


सुबह दल-बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी
सोमवार की सुबह रामानुजगंज थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में एसआई लालजीत यादव, राजकुमार साहू, महिला आरक्षक मनीषा तिग्गा, मुंशी विकास कुजूर, आरक्षक अंकित पांडेय, सुनील मिन्ज एवं विनोद पैकरा की पुलिस टीम रामचौरा पहाड़ पर पहुंची थी।

यहां घंटों चली खोजबीन के बाद पहाड़ पर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर महिला का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर से भी जहर की गंध आ रही थी। ऐसे में पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस द्वारा शव को पीएम उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।


धंसी हुई थी आंख, पैर में चोट के निशान
पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई कि महिला का शरीर मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था तथा जमीन पर पैरों को रगडऩे के निशान थे। इससे यह पता चलता है कि महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा है। इसके साथ ही महिला के पैर में जख्म के निशान मिले है जबकि उसकी एक आंख अंदर की ओर धंसी हुई थी। ऐसे में मामला पूरी तरह से संदेहास्पद हो गया है।


परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस इसे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या का मामला मान रही है परन्तु परिजन ने मामले में हत्या की शंका जाहिर की है। परिजन का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और संभवत: इसी बात को लेकर उसके पति ने उसकी हत्या कर खुद जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या का रूप दिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।


पीएम रिपोर्ट का इंतजार
प्रारंभिक रूप से यह आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। महिला के पति से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा।
भारद्वाज सिंह, थाना प्रभारी रामानुजगंज

Published on:
22 Oct 2018 08:41 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत