अंबिकापुर

भाजपा नेता ने मंत्री टीएस को भेजा पत्र, लिखा- आपने जनता के साथ किया है छल

Political News: अंबिकापुर विधानसभा (Ambikapur Assembly) अंतर्गत 2 वर्ष पूर्व 22 सड़कों के निर्माण कार्य का मंत्री टीएस सिंहदेव (Minister TS Singhdeo) ने किया था भूमिपूजन, 1 अरब 75 करोड़ की अनुमानित लागत से बननी थी सड़क लेकिन अधूरी छोड़ दी गई है सड़क, कलक्टर (Collector) के माध्यम से पंचायत मंत्री को भेजा पत्र
less than 1 minute read
भाजपा नेता ने मंत्री टीएस को भेजा पत्र, लिखा- आपने जनता के साथ किया है छल
Kailash Mishra and Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Political News: भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश मिश्रा ने पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के 22 सड़कों का काम 2 साल बीतने के बावजूद पूर्ण नहीं हुआ है।


कैलाश मिश्रा ने इस संबंध में कलक्टर के माध्यम से पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र प्रेषित कर मांग की है कि अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत 22 सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए।

उन्होंने कहा है कि 22 सड़कों के निर्माण की पहल 15 नवंबर 2019 को पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव(Minister TS Singhdeo) के भूमि पूजन पश्चात प्रारंभ हुई थी, इसकी अनुमानित लागत 1 अरब 75 करोड़ थी। पंचायत मंत्री द्वारा भूमिपूजन के वक्त यह मंशा जाहिर की गई थी कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ग्रामीण सड़कों के निर्माण की पहल हुई हैं, जो अब मिथक साबित हो रही हैं।

भूमिपूजन के बाद अब ठीक 2 वर्ष हो गए हैं, लेकिन सभी 22 सड़कें अधूरी पड़ी हैं। अधिकांश जगह काम भी बंद है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आप सिर्फ घोषणा करते हैं लेकिन विकास को अंजाम तक पहुंचाने में असफल रहे हैं। आपकी घोषणा मात्र चुनावी जुमला लगते हैं।


काम पूरा कराने में असमर्थ
मिश्रा ने कहा है कि सिंहदेव जिस विधानसभा से निर्वाचित हैं एवं जिस विभाग के मंत्री हैं, वही कार्य पूर्ण कराने में असमर्थ हैं। शिलान्यास का शिलापट केवल शो पीस बनकर रह गया है। गौरतलब है कि भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने आरटीआई से इन सड़कों की पूरी जानकारी प्राप्त की है।

Published on:
23 Nov 2021 04:51 pm
Also Read
View All
Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत