अंबिकापुर

18 घंटे बाद स्वास्थ्य मंत्री फिर पहुंचे दिल्ली, इस बात को लेकर फिर शुरु हुई सुगबुगाहट

Political News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Ambikapur Medical college Hospital) में एक दिन में 5 नवजातों की मौत (Newborns Death) की खबर सुनकर दिल्ली में कार्यक्रम रद्द कर लौटे थे स्वास्थ्य मंत्री, अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा के बाद चार्टर प्लेन (Charter Plane) से आज सुबह फिर दिल्ली हुए रवाना

2 min read
CG Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Political News: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर शनिवार को गए थे। इधर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को ही एमसीएच में 5 नवजातों की मौत हो गई थी। नवजातों की मौत से बिफरे उनके परिजनों ने हंगामा मचाते हुए स्वास्थ्य मंत्री को बुलाने की मांग की थी।

यह खबर सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली में बचे अपने अन्य कार्यक्रम रद्द कर रविवार की शाम करीब 5 बजे चार्टर प्लेन से अंबिकापुर आ गए थे। यहां नवजातों की मौत मामले में डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद राज्य स्तरीय जांच टीम का गठन किया।

वहीं सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वे फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 18 घंटे बाद ही स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली चले जाने के बाद सीएम कुर्सी को लेकर चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) में एक ही दिन में 5 नवजातों की मौत की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि डॉक्टरों व मेडिकल कॉलेज के डीन का कहना है कि बच्चे प्री-मेच्योर होने के अलावा काफी कमजोर भी थे।

जिस दिन ये घटना हुई, उसी दिन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय प्रवास पर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। यह खबर जैसे ही उन तक पहुंची, उन्होंने एक दिन बाद ही अंबिकापुर लौटने का फैसला किया और चार्टर प्लेन से रविवार की शाम करीब 5 बजे अंबिकापुर पहुंच गए।

यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों से नवजातों की मौत (5 Newborn death case) के संबंध में जानकारी ली और राज्य स्तरीय जांच टीम का गठन किया था।


18 घंटे बाद फिर चले गए दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्री को दिल्ली से लौटे 18 घंटे ही हुए थे कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वे अंबिकापुर से फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के दिल्ली जाने के बाद फिर से ढाई-ढाई साल सीएम की कुर्सी वाली बात की सुगबुगाहट बढ़ गई है।

Published on:
18 Oct 2021 08:37 pm
Also Read
View All