अंबिकापुर

कृषि कानून की वापसी पर सिंहदेव ने भाजपा के लिए किया इन कड़े शब्दों का प्रयोग, की राहुल गांधी की तारीफ

Political News: कृषि कानूनों की वापसी को कांग्रेस ने किसान विजय दिवस (Kisan Vijay Divas) के रूप में मनाया, आंदोलन (Farmers movement) के दौरान जान गंवा चुके किसानों के लिए रखा मौन, भाजपा (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए सिंहदेव ने कहा कि इनकी नीति औ नीयत ठीक नहीं
2 min read
Political news
Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Political News: कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस ने किसान विजय दिवस मनाया। किसान आन्दोलन में शहीद हुए 700 से ज्यादा किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गई।इ स अवसर पर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि किसानों ने इस देश का लोकतंत्र वापस दिया है।

आज हम कल्पना कर सकते हैं कि हमारे पुरखों ने आजादी के लिए कितना संघर्ष किया होगा। उन्होंने भाजपा के लिए कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए राहुल गांधी को दूरदर्शी बताते हुए उनकी तारीफ की।


राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि किसानों के सामने ऐसी सरकार थी जो आई तो लोकतांत्रिक व्यवस्था से है लेकिन लोकतंत्र और संविधान में उनकी आस्था नहीं है। किसी लोकतांत्रिक देश में उस देश का किसान एक साल सड़क पर बैठा हो ऐसा दूसरा उदाहरण खोजने से नहीं मिलेगा।

आंदोलनरत 700 से ज्यादा किसानों की शहादत, सैकड़ों मुकदमे, मंत्री पुत्र द्वारा किसानों को ट्रेक्टर से रौंदने के बाद भी केंद्र की सरकार चुनाव के डर से पीछे हटी है। फासीवादी विचारधारा वालों की सरकार है। इनमें जनता का भय कम हुआ तो ये पूरी तरह तानाशाह बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बयान सबने सुना है। जिस तरह उन्होंने मॉब लिंचिंग का समर्थन किया यह सरकार की नीति और नीयत दोनो को समझने के लिए पर्याप्त है।

कंगना जैसे लोग बिना सरकारी आशीर्वाद के आजादी और आजादी की लड़ाई में सब कुछ न्यौछावर कर चुके लोगों का अपमान करने की हिम्मत नहीं जुटा सकते।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर सिंहदेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष बंटी शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, सय्यद अख्तर, मो. इस्लाम, अजय सिंह, आशीष वर्मा, दिलीप धर, संजीव मंदिलवार, मधु दीक्षित, शैलेन्द्र सोनी, हिमांशु जायसवाल, अनूप मेहता, नरेंद्र विश्वकर्मा,

सुदामा कुर्रे, माधवेन्द्र सिंह, संजय सिंह, कलीम अंसारी, चुनमुन तिवारी, जमील खान, पप्पन सिन्हा, आतिफ रजा, जगजीत मिंज, नीलम सिंह, रूही गजाला, गीता रजक, गीता प्रजापति, आनंदी तिग्गा, शकीला, निखिल विश्वकर्मा, अविनाश कुमार समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।


किसानों ने दिखाई संघर्ष की राह
पंचायत मंत्री ने कहा कि यह समय भारत के लोकतंत्र (Democracy) को बचाने का है। किसानों ने संघर्ष की राह दिखाई है। हमें अपनी जायज मांगो के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करना होगा। हम सत्ता को 5 साल मनमानी करने नहीं दे सकते।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद सिंह गप्पू ने कृषि कानूनों की कमियों के जिक्र करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने की बात कही। उन्होंने कहा किसानों ने एकजुटता के बल पर उनको झुका दिया जो अन्नदाताओं को आतंकवादी, नक्सली, खालिस्तानी कहते नहीं थकते थे।


नेता में दूरदर्शिता जरूरी है ना कि जिद
पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का साल भर पुराना वीडियो दिखाते हुए कहा नेता दूरदर्शी होना चाहिए जिद्दी नहीं। राहुल गांधी जो बात महीनों पहले कहते हंै वह मोदी बाद में करते हैं। उन्होंने सदन में कहा था कि ये बिल वापस लेना ही पड़ेगा, आज स्थिति सामने है।

कोरोना के मामले बढऩे की बात हो, मास्क की अनिवार्यता, वैक्सिनेशन का मसला हो या फिर मंहगाई बढऩे और जीडीपी गिरने की बात राहुल गांधी ने केंद्र की सरकार को हर बार चेताया है। मोदी और उनकी टीम हर बार पहले राहुल गांधी का मजाक उड़ाती है। बाद में लोगों को परेशानी में डाल कर करती वही है।

Published on:
21 Nov 2021 01:00 am
Also Read
View All
शराब के नशे में रातभर पड़े रहे ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी इंसास राइफल, दुर्ग से कैदी को शिफ्ट करने पहुंचे थे अंबिकापुर

Surguja News: शहीद जवान के माता-पिता दर-दर भटकने को विवश, एसपी से कहा- बहू ने हमें घर से कर दिया है बेदखल

Balrampur Murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, कह रही थी बेटे को भी साथ ले जाऊंगी, पति ने मार डाला, बच्चा हो गया अनाथ

Surguja Accident: नाश्ता करने उतरा ड्राइवर, लुढक़कर दूसरे होटल के जलते भट्ठे तक पहुंचा पेट्रोल-डीजल टैंकर, दबा बुलेट, मची अफरा-तफरी, See Video

Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत