अंबिकापुर

Video: विधायक वृहस्पति बोले- मुझे मारने रामविचार नेताम ने यज्ञ कराकर 7 बकरों की दी बलि, बनना चाहते हैं सीएम

Political war: रामानुजगंज विधायक (Ramanujganj MLA) वृहस्पति सिंह ने राज्यसभा सांसद (MP of state assembly) रामविचार नेताम पर लगाया आरोप, नेताम बोले- भगवान (God) उनको सद्बुद्धि दे

2 min read
MLA Vrihaspati Singh

अंबिकापुर. रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम (MP of state assembly) पर उन्हें मारने या नुकसान करने के लिए नदी किनारे यज्ञ करने व 7 बकरों की बलि देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे उन्हें चुनाव में हराकर विधायक तथा छत्तीसगढ़ का सीएम (Chhattisgarh CM) बनना चाहते हैं। विधायक के इस आरोप पर नेताम ने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे, अब मैं इसमें क्या कह सकता हूं।

रामानुजगंज के विधायक वृहस्पति सिंह व राज्यसभा सांसद एक ही विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और वे धूर विरोधी भी हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। इसी बीच विधायक वृहस्पति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने रामविचार नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने कहा है कि यज्ञ कराना सनातन धर्म का रिवाज है, उसमें बलि की प्रथा नहीं होती है। लेकिन रामविचार नेताम ने पिछले दिनों सेंदूर नदी के किनारे रात में यज्ञ कराया है। यहां मिर्च से हवन कराया जा रहा था। इसमें 7 बकरे की बलि दी गई है।

विरोधी राजनीतिक (Political) होने के कारण नेताम ने मेरे मरने की, मेरे एक्सीडेंट होने का व मेरा नुकसान होने तथा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने का महायज्ञ कराया है। इसका मैं खुलासा कर रहा हूं। हम इश्वर को ऊपर मानते हैं किसी तांत्रिक प्रक्रिया को नहीं मानते हैं।

हम जब भी यज्ञ कराते हैं जनता की भलाई के लिए कराते हैं, किसी के मरने-जीने के लिए नहीं कराते। सबसे बड़ा बाबा और तांत्रिक हम अपने क्षेत्र की जनता को मानते हैं, जनता का आशीर्वाद बना रहा तो कोई भी तांत्रिक कुछ नहीं कर सकता। इसलिए हमने जनता का आशीर्वाद लिया हुआ है और आज भी आशीर्वाद लेने जनता के बीच आया हूं।


रामविचार ने ये कहा
विधायक के उक्त आरोप पर रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) ने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दें। यह उनकी सोच है, इसमें मैं क्या कह सकता हूं। पता नहीं भगवान उनसे नाराज क्यों है। गौरतलब है कि नेताम ने सपरिवार पिछले दिनों भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में सेंदूर नदी के किनारे यज्ञ कराया था।

Published on:
31 Jan 2021 04:47 pm
Also Read
View All