अंबिकापुर

युवती को प्रेम जाल में फंसाकर रायपुर के युवक ने खींच ली निजी पलों की तस्वीरें, फिर वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50 हजार

Girl blackmail: विशेष धर्म के एक युवक द्वारा युवती को लगातार किया जा रहा था ब्लैकमेल, युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर मामले की दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
Private moments
Demo pic

अंबिकापुर. Girl blackmail: कोरोना काल में एक युवती पढ़ाई के लिए रायपुर गई थी। यहां विशेष धर्म के एक युवक ने उसे प्रेम जाल में पहले फंसाया और फिर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। युवक ने युवती का प्राइवेट व अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार की डिमांड की। मामले की जानकारी जब युवती व उसकी मां को हुई तो उन्होंने युवक के खिलाफ दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


गौरतलब है कि दरिमा थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय एक युवती कोरोना काल के बाद पढ़ाई करने रायपुर गई थी। पढ़ाई के दौरान युवती की जान पहचान रायपुर के रहने वाले नदीम नामक युवक से हुई थी।

इसके बाद धीरे-धीरे युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और निजी लम्हों की कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में ले लिया।

युवती जब लौटकर अपने गृहग्राम आ गई तो युवक ने उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। उसने युवती की प्राइवेट फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की डिमांड की। इससे युवती परेशान रहने लगी।


युवती की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
युवक द्वारा बेटी को ब्लैकमेल करने की जानकारी जब युवती की मां को हुई तो वह बेटी को लेकर दरिमा थाने पहुंची। युवती की रिपोर्ट पर दरिमा पुलिस ने युवक नदीम के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Published on:
17 Jun 2023 09:35 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश