अंबिकापुर

CG Crime: फावड़े से बेटे की हत्या, मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार

CG Crime: घर में सो रहे अपने बड़े बेटे को फावड़ा से वारकर मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के अनुसार मदन साय मझवार ग्राम पेंडरखी चौकी केदमा थाना उदयपुर का रहने वाला है।
less than 1 minute read
CG Crime: फावड़े से बेटे की हत्या, मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार

CG Crime: फावड़े से हमला कर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पिता को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। महुआ बीनने की बात को लेकर आरोपी ने 28 मार्च की सुबह घर में सो रहे अपने बड़े बेटे को फावड़ा से वारकर मौत के घाट उतार दिया था। जानकारी के अनुसार मदन साय मझवार ग्राम पेंडरखी चौकी केदमा थाना उदयपुर का रहने वाला है।

इसका बड़ा बेटा धन सिंह 28 मार्च की सुबह करीब 5 बजे घर में सो रहा था। महुआ बीनने जाने की बात को बोलते हुए मदन अपने बेटे को उठा रहा था। नहीं उठने पर गुस्से में आकर वह घर में रखे फावड़े से बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने घटना की सूचना केदमा चौकी पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता मदन साय मझवार उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
30 Mar 2025 11:54 am
Published on:
30 Mar 2025 11:54 am
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष