अंबिकापुर

कांग्रेस विधायक को मंत्री पद का ऑफिर, नेता प्रतिपक्ष बोले- क्या इसी उद्देश्य से आए थे अमित शाह- देखें Video

कंबल वाले बाबा की लुंड्रा विधायक को भाजपा में शामिल होने तथा मंत्री पद व लालबत्ती के ऑफर का Audio हुआ था वायरल
2 min read
TS Singhdeo and Chintamani Maharaj
TS Singhdeo PC

अंबिकापुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां किसलिए आए थे, यह मंगलवार को वॉयरल ऑडियो में स्पष्ट हो गया। सुचिता व भगवान राम की बात करने वाली पार्टी किस तरह से किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को प्रलोभन देकर एन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहना चाहती है, यह स्पष्ट हो गया।

कांग्रेस इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से करने के साथ ही थाने में भी जुर्म दर्ज कराएगी। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

तपस्या भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक ऑडियो क्लिपिंग जारी होने से पता चला कि देश में मूल्यों, सुचिता व भगवान राम की बात करने वाली पार्टी की हकीकत क्या है। ऑडियो में चिंतामणी को पद का प्रलोभन देने की बात की गई है।

देश में एक परम्परा है कि संत-महात्मा को एक महत्वपूर्ण स्थान देते हैं, लेकिन वे भी रुपए के आदान-प्रदान में शामिल है, यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इस मामले से यह स्पष्ट हो गया कि किस प्रकार रामदयाल उइके को भी प्रलोभन देकर पार्टी में शामिल कराया गया है। यह राजनीतिक सच्चाई सरगुजा में भी सामने आई। विकास की गाथा की बात कर चुनाव लडऩे की हकीकत धरातल पर आ गई है।


कई विधायकों ने बताई हैं प्रलोभन देने की बात
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई कांग्रेस के विधायकों ने बताया कि उन्हें भाजपा के कई बड़े नेता प्रलोभन देने का भी प्रयास कर रहे हैं। कई बड़े नाम हैं जिसे अभी मैं बताना नहीं चाहता हूं। यह अंतिम अवसर है, इसके बावजूद वे नहीं माने तो मैं जल्द ही नाम भी उजागर करूंगा।

चुनाव आयोग में करेंगे शिकायत
नेता प्रतिपक्ष ने कहा अभी शिकायत नहीं की है, लेकिन रायपुर में इस संबंध में चर्चा हुई है। निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की जाएगी। निर्वाचन आयोग को संबंधित ऑडियो की फांरेसिंक जांच करवाकर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।


सीएम को दर्ज करानी चाहिए एफआईआर
सीएम द्वारा कम्बल वाले बाबा के भाजपा से संबंध नहीं होने की बात करने पर नेता प्रतिपक्ष ने हमला करते हुए कहा कि सीएम का यह कहना कि भाजपा से बाबा का कोई संबंध नहीं है। इससे अच्छा उन्हें नैतिकता के नाते यह निर्देश देना चाहिए कि तत्काल कंबल वाले खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।


जमीन कम्बल वाले बाबा ने खरीदा
लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महाराज ने कहा कि जिस जमीन की बात हो रही है वह गृहमंत्री की जमीन है। इसकद्ध कीमत 20 करोड़ हैं। इसे कम्बल वाले बाबा ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कम्बल वाले बाबा तो यहां तक कह रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता वे भाजपा के कट्टर समर्थक हैं।

चिंतामणी महाराज ने कहा कि गृहमंत्री से वे एक संस्था के लिए सहयोग मांगने गए थे लेकिन उन्होंने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही और सहयोग करने से मना कर दिया था।

Published on:
16 Oct 2018 08:56 pm
Also Read
View All
Hindu Yuva Ekta Manch: विजयादशमी पर अंबिकापुर में हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, संबलपुर के कलाकारों ने किया प्रदर्शन

Ambikapur News: सिर पर घास लेकर लौट रही महिला का हाईटेंशन तार से हाथ कटकर अलग, कम हाइट पर झूल रहा था वायर

सरकारी छुट्टी का ऐलान! छत्तीसगढ़ में अग्रसेन जयंती पर CM साय ने की बड़ी घोषणा, अग्रवाल समाज की मांग पूरी

Ambikapur News: पत्नी को मायके से नहीं भेजा, अबॉर्शन कराने की दी धमकी तो दे दी जान, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी

Ambikapur News: शराब के नशे में टल्ली दुर्ग ASI और आरक्षक सस्पेंड, लेकर आए थे कैदी, रातभर जमीन में लुढक़े रहे, लावारिस पड़ी थी इंसास रायफल, See Video