अंबिकापुर

रात में पड़ोसी के घर सोने चली गई पत्नी, सुबह लौटी तो खुला था दरवाजा और भीतर खौफनाक था नजारा

पत्नी के साथ अपने ससुराल में रहता था पति, पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पसर गया मातम
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

अंबिकापुर. पत्नी से लड़ाई के बाद दिव्यांग पति ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

इससे नाराज होकर पत्नी रात में पड़ोसी के घर सोने चली गई। सोमवार की सुबह पत्नी जब अपने घर पहुंची तो पति फांसी पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव उतारकर पंचनामा व पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।


सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी निवासी ३८ वर्षीय ननकु राम पिता साधारण राम दिव्यांग है। वह अपने ससुराल अंबिकापुर शहर के जेना तालाब के पास पत्नी के साथ रहता था। रविवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

गुस्से में आकर ननकु ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर पत्नी पड़ोस के घर सोने चली गई। इधर पति देर रात को म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह उसकी पत्नी घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। वह घर में घुसी तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पति म्यार में फांसी पर लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
22 Oct 2018 05:29 pm
Published on:
22 Oct 2018 05:29 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई