अंबिकापुर

इंजेक्शन लगाने आई नर्स को देख युवक ने शुरु कर दी ये हरकत, फिर जो हुआ वह है हैरान करने वाला

फसल में डालने वाला यूरिया (Urea) खाकर अस्पताल (Medical college hospital) में भर्ती था युवक, पुलिस तक पहुंच गया मामला
less than 1 minute read
Nurse
Nurse

अंबिकापुर. एक युवक ने रविवार को फसल में डालने वाला यूरिया (Urea) खा लिया था। उसकी हालत खराब देख परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical college hospital) लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच नर्स (Nurse) इंजेक्शन (Injection) लगाने पहुंची तो युवक ने अजीब हरकत शुरु कर दी।

वह शोर मचाने लगा और थोड़ी ही देर में सबको चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन ने युवक की गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली पुलिस (Kotwali police) को दी है।


कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी के हड़हुपारा निवासी 22 वर्षीय कमल साय पिता रामसुन्दर कंवर ने रविवार को अज्ञात कारण से यूरिया खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था।

सोमवार को उसे अस्पताल (Hospital) की नर्स इंजेक्शन लगाने वार्ड में पहुंची। यह देख युवक डर गया और चिल्लाने लगा। नर्स बोली कि शोर मत करो, थोड़ी देर में आकर लगा दूंगी। इसके बाद युवक पानी मांगने लगा।

युवक की मां पानी लेने बाहर गई ही थी कि मौका देख वह वहां से फरार (Fly away from hospital) हो गया। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन ने बताया कि उसकी दिमागी हालत (Mental) भी कुछ ठीक नहीं है। परिजन ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

सरगुजा जिले से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
18 Jun 2019 08:36 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद