अंबिकापुर

खाना बना रही युवती अचानक मचाने लगी शोर, घरवाले पहुंचे तो देखकर रह गए सन्न, दो दिन बाद पसर गया मातम

चूल्हे में खाना बनाने के दौरान हो गई हादसे (Girl burnt alive) का शिकार, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

less than 1 minute read
Girl burnt alive

अंबिकापुर. एक युवती सोमवार की शाम अपने परिजनों के लिए चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान उसके कपड़े आग (Girl burnt alive) की चपेट में आ गए। इसके बाद वह बचाने के लिए शोर मचाने लगी। घरवाले जब दौड़कर पहुंचे तो आग (Fire) की लपटों से घिरा देखकर सन्न रह गए।

उन्होंने किसी तरह आग बुझाई लेकिन युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन द्वारा उसे अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 2 दिन बाद उसकी मौत (Girl burnt alive) हो गई। युवती की मौत से घर में मातम पसर गया है।


मैनपाट के कमलेश्वरपुर थानांतर्गत ग्राम केसरा निवासी सावित्री यादव 28 वर्ष सोमवार की शाम लकड़ी जलाकर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान युवती आग (Girl burnt alive) की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई।

परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए। यहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजन द्वारा पीडि़ता को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच बुधवार की सुबह उसकी मौत (Girl burnt alive) हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur news

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
27 Jun 2019 04:12 pm
Also Read
View All
Illegal Recovery: ट्रैफिक जवान का रुपए मांगते वीडियो वायरल, नो-एंट्री में घुसा था वाहन, चालक से कहा- 500 रुपए दो

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन, 4 दिन चलेगा आंदोलन

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर

Huge Road Accident: अंबिकापुर में सडक़ हादसा: लुचकी घाट पर बाइक में भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Pregnant Wife Murder Case: प्रेग्नेंट पत्नी को दी ऐसी निर्मम मौत कि पीएम कर रहे डॉक्टर के भी उड़ गए होश, प्राइवेट पार्ट में मिली थी रेती, आरोपी गिरफ्तार