अशोकनगर

तलवार की नोंक पर की युवती से बदसलूकी, रोकने पर पिता-भाई का हाथ तोड़ा, अब मकान पर चला बुल्डोजर, Video

Ashonagar Rape Case : शहर में सरेराह आतंक फैलाने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ कुछ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2024, 10:47 AM IST
Ashonagar Rape Case

Ashonagar Rape Case :मध्य प्रदेश के अशोकनगर में तलवार की नोंक ( sword point ) पर युवती का अपहरण ( Girl kidnaping ) करने की कोशिश के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) की कड़ी नाराजगी के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ सख्ती दिखाई और मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम खान का दो मंजिला मकान प्रशासन ने धराशायी कर दिया। कानून व्यवस्था ( Law and order ) की समीक्षा में सीएम ने अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि घटना के तीन दिन बाद भी अपडेट नहीं है। पुलिस ने कोई क्रिमिनल लिस्ट ( Criminal List ) बनाई या नहीं ?

सीएम मोहन ने अशोक नगर एसपी विनीत जैन को अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने कहा, अपराधी को गिरफ्तार करना ही काफी नहीं है। आपराधिक पृष्ठभूमि का है तो पड़ताल कर सख्त कदम उठाएं। इसपर तहसीलदार ने आरोपी कालू उर्फ सलीम खान के पिता आबिद खान को नोटिस भेजकर दोपहर तक अतिक्रमण कर मकान बनाने के संबंध में जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब न दे पाने पर शुक्रवार शाम को प्रशासन ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरु की और चंद घंटों में आरोपी कालू का दो मंजिला मकान जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिसबल तैनात रहा।

सरकारी जमीन पर बना था आरोपी का मकान

आरोपी का मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था। कार्रवाई के दौरान रामपुरा मोहल्ले को पुलिस छावनी बना दिया गया था। मुय आरोपी सलीम खान पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। 22 साल की युवती से बलात्कार के मामले में भी शुक्रवार को उस पर केस दर्ज हुआ।

घर से खींचकर ले जा रहे थे

जिला बदर रह चुका सलीम बुधवार शाम दोस्त जोधा, तौफीक, समीर और शाहरुख के साथ युवती के घर पहुंचा। पिता और भाई से मारपीट की और युवती को खींचकर ले जाने लगा, पर मोहल्ले में लोगों की भीड़ देखकर युवती को छोड़कर मौके से भाग निकला।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

वहीं, पीड़िता के पिता की शिकायत पर सलीम, जोधा, तौफीक, समीर और शाहरुख पर केस दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार भी कर लिया गया गया है। वहीं, इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ाई जा सकती है।

Updated on:
1 Jun 2024, 10:47 AM IST
Published on: