अशोकनगर

अमृतम् जलम्: पत्रिका के अभियान की हुई सराहना, साथ ही ली जल संरक्षण की शपथ

अमृतम् जलम्: पत्रिका के अभियान की हुई सराहना, साथ ही ली जल संरक्षण की शपथ
2 min read
May 29, 2018
amritam jalam, patrika amritam jalam abhiyan, ashoknagar news, ashoknagar patrika, tulsi sarovar, patrika bhopal, bhopal mp,
अमृतम् जलम्: पत्रिका के अभियान की हुई सराहना, साथ ही ली जल संरक्षण की शपथ

अशोकनगर।तुलसी सरोवर तालाब पर चल रहे पत्रिका अमृतम जलम कार्यक्रम का मंगलवार सुबह श्रमदान के साथ समापन हुआ। जिसमें सभी ने मिलकर तुलसी सरोवर को साफ किया। आस पास का कचरा भी हटाया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, अपर कलेक्टर एके चंदेल, SDM नीलेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला साहू, विधायक प्रतिनिधि पहलवान साहू, रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह, सूबेदार अजय प्रताप सिंह सहित करीब 300 से अधिक समाज सेवी संगठन, समाजसेवी लोग व प्रतिदिन श्रमदान करने आने वाले समय में शामिल हुए इस दौरान सभी ने पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए जल संरक्षण की शपथ ली।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जिले के कई लोगों ने आकर तुलसी सरोवर पर आकर श्रमदान किया। सरोवर के आस पास से कचरा हटाया। साथ ही कभी न गंदनी करने और जल को बचाने की शपत ली।

तुलसी सरोवर पर जल संरक्षण के लिए पत्रिका द्वारा चलाई जा रही अमृतम् जलम् मुहिम को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रघुवंशी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पत्रिका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका टीम को कलेक्टर बीएस जामौद पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन दीपक मिश्रा सहित अतिथियों ने पत्रिका टीम को मेमोन्टो देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सभी अतिथियों ने पत्रिका टीम को जल संरक्षण के लिए काम करने पर बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि पत्रिका द्वारा तुलसी सरोवर को संरक्षित करने को प्रदूषण मुक्त बनाने स्वच्छ बनाने में अहम योगदान निभाया जा रहा है। पत्रिका के कारण ही तुलसी सरोवर से लोगों का जुड़ाव बड़ा है। आज तालाब में जो पानी दिख रहा है वह पत्रिका टीम की देन है। जिन्होंने निरंतर 5 साल से तुलसी सरोवर पर मुहिम चलाकर गहरीकरण सहित अन्य कार्य करवाएं। इस दौरान सेट को सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन हरवंश जुनेजा, नपा उपाध्यक्ष हरवीर सिंह रघुवंशी, समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उस तरह रहने वाले रहवासियों ने भी पत्रिका टीम को बधाई दी। कहा कि पत्रिका टीम द्वारा उठाया गया यह बहुत ही बेहतर कदम है। जिसने हमारे आस पास के माहौल को साफ सुधरा कर दिया। साथ ही उम्मीद है कि आने वाले समय में सरोवर के गहरीकरण के चलते, हमें पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Published on:
29 May 2018 11:38 am