अशोकनगर

एमपी के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस महकमे में हड़कंप

MP News : एमपी के एक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। व्यापारी को दो दिन में 10 करोड़ रुपए फिरौती देने को कहा गया है।

less than 1 minute read
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के एक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बदमाश ने वॉइस मैसेज के जरिए व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही, दो दिन में 10 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की है। रकम न देने पर परिणाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी भी दी गई है। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, वॉइस मैसेज का सोर्स जानने के लिए सायबर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, सूबे के अशोकनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर ने ये धमकी दी है। पहले संपत्ति और परिवार की दी जानकारी, फिर धमकी भरे वॉइस मेसेज से 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। 2 दिन में फिरौती की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

ये भी पढ़ें

शादी के अगले दिन प्रेमी के साथ भाग गई बहू, ससुर ने खा लिया जहर

जांच में जुटी पुलिस

वॉइस मेसेज में लिखा- गलतफहमी मत पालन, रुपये दो, नहीं तो जान से हाथ धो। व्यापारी अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर समेत ट्रैक्टर शोरूम और पेट्रोल पंप के मालिक है। धमकी के बाद घबराए व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को साक्ष्य के साथ दिया आवेदन दिया है। पुलिस की सायबर सेल मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी बोले फर्जी लोगों द्वारा भी मैसेज भेजा जा सकता है। फिलहाल, मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

Published on:
12 Feb 2026 12:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर