Budh Gochar 2025: 30 अगस्त 2025 को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 15 सितंबर तक यहां रहेगा। इस दौरान इन 8 राशि वालों को करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जानें बुध गोचर का असर।
Budh Gochar 2025: 30 अगस्त 2025 को शाम 4:48 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी दिशा बदलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति 15 सितंबर 2025 सुबह 11:10 बजे तक बनी रहेगी। इस दौरान बुध की चाल कई राशियों पर खास असर डालेगी। जहां कुछ को लाभ होगा, वहीं 8 राशियों को अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को बुध के इस गोचर से नकारात्मक असर झेलना पड़ सकता है
सिंह राशि में बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानियां ला सकता है। रिश्तों में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं।आर्थिक मामलों में अस्थिरता आ सकती है। बड़े फैसले फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। सावधानी और धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में भी जा सकती है।
बुध का गोचर वृषभ जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम देगा। प्रोफेशनल जीवन में अच्छी संभावनाएं बनेंगी। लेकिन परिवार और खासकर मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च से बजट बिगड़ सकता है। इस समय रिश्तों और पैसों को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि वालों को इस गोचर के दौरान सावधानी बरतनी होगी। कामकाज में प्रगति धीमी होगी। परिवार में अनबन और कटु वाणी विवाद का कारण बन सकती है। रिश्तों में विश्वास की कमी महसूस होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
बुध की स्थिति कन्या राशि वालों को अधिक सावधानी बरतने का संकेत दे रही है। बिजनेस और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। रिश्तों में दूरी और ठंडापन आएगा। सेहत पर खास ध्यान देना होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि वालों को बुध का गोचर चुनौतियों से भरा समय दिखा रहा है। कार्यस्थल पर बाधाएं और गलतियां बढ़ सकती हैं।रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। अहंकार के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। संयम और धैर्य से ही आप स्थितियों को संभाल पाएंगे।
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियों में इजाफा होगा। हालांकि समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना भी रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों को बुध की चाल प्रभावित करेगी। ध्यान की कमी से कामकाज प्रभावित होगा। निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव रहेगा। असफलता और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस समय धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी होगा।
मीन राशि वालों को बुध का गोचर सावधान कर रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में अपेक्षित प्रगति नहीं होगी। रिश्तों में सुख-शांति की कमी रहेगी। घर-परिवार में विवाद और कार्यस्थल पर धोखा मिलने का खतरा रहेगा। सतर्क रहकर ही आप मुश्किलों को संभाल पाएंगे।