धर्म/ज्योतिष

Strawberry Full Moon Astro: आज स्ट्राबेरी पूर्णिमा, खुल जाएंगे 3 राशियों के किस्मत के ताले

jyeshtha purnima effect : ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात, बड़ी खगोलीय घटना का गवाह बनने वाली है। ज्योतिषियों की स्ट्राबेरी फुल मून के प्रभाव से 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Strawberry Full Moon Astrology) ...

2 min read
Jun 11, 2025
Strawberry Full Moon in June

Strawberry Full Moon Astrology: जब पूर्णिमा के चांद के नाम की बात आती है तो अक्सर लोगों को उसके आकार या रंग का भ्रम होता है पर यह सही नहीं है। यूरोपीय और अमेरिकी परंपरा में मौसम का पता लगाने के लिए पूर्णिमा के चांद का नाम मौसम के अनुसार रखने का रिवाज था, जो अब भी चला आ रहा है।


इसी कारण नॉर्थ हेमिस्फियर में जून में बसंत ऋतु के आखिरी पूर्णिमा या कहें गर्मी के पहले पूर्णिमा को स्ट्राबेरी फुल मून कहा जाता था। इसकी वजह थी कि इस समय स्ट्राबेरी पक कर तैयार होती थी। कुछ जनजातियों में इसे बेरीज राइपेन मून भी कहा जाता है। इस साल यह स्ट्राबेरी पूर्णिमा बुधवार 11 जून 2025 को है।

विशेष बात यह है कि आज दुर्लभ खगोलीय घटना भी हो रही है। अंतरिक्ष में चंद्रमा की ऐसी स्थिति दोबारा 2043 तक नहीं बनेगी। इसका 3 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, जिसके इन्हें सकारात्मक फल मिलेंगे। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …

स्ट्राबेरी पूर्णिमा इन 3 राशियों की चमकाएगी किस्मत


मिथुन राशि

आपकी राशि मिथुन है तो स्ट्राबेरी पूर्णिमा आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। इस समय आपके विचार, लक्ष्य और सपने एक दिशा में जुड़ सकते हैं, जिससे सही दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।

इसके संकेत भी आपको मिलने लगेंगे। बुधवार को आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। खुद पर भरोसा कर अपने मन की सुनें, आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे।

कर्क राशि


स्ट्राबेरी पूर्णिमा के प्रभाव से कर्क राशि वालों को मन सही गलत के फर्क को महसूस करेगा। इस समय लक्ष्य पाने के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपके समर्थन में हैं, ऐसा महसूस करेंगे। यह समय आपके लिए खुद के ज्ञान पर भरोसा करने और अवसरों को भुनाने का है।

ये भी पढ़ेंः

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लाइफ में भी जून का पूर्णिम अहम मोड़ साबित हो सकता है। आज आपकी ऊर्जा बिखरी हुई महसूस हो, यानी मन बोझिल हो तो थोड़ा सा रूकें और आराम से विचार करें। फिर चीजें आसानी से चलने लगेंगी।

इस समय ऐसा धन आपको मिल जाए, जिसकी उम्मीद नहीं थी या रिश्ते में ऐसा कुछ दिल को छू लेने वाला हो जाए जो आपके विश्वास को जगा दे सुखद आश्चर्य महसूस करा सकता है।

खगोलीय दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है स्ट्राबेरी फुल मून

खगोलविदों के अनुसार जून की पूर्णिमा का चांद नॉर्थ हेमिस्फियर में साल का सबसे नीचा चांद होता है, लेकिन 2025 में मेजर लूनर स्टैंडस्टिल के कारण ये और भी नीचा महसूस होगा। ऐसी खगोलीय घटना साढ़े 18 साल बाद घटती है। इसके बाद इसके 2043 में होने का अनुमान है।


भारत में स्ट्रॉबेरी मून कब देखें

स्ट्राबेरी फुल मून 11 जून को सूर्यास्त के बाद देखा जा सकेगा। इसके लिए आसपास कम रोशनी वाले स्थान से दक्षिण-पूर्वी क्षितिज पर नीचे की ओर देखना चाहिए। दूरबीन या टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जयपुर में सूर्यास्त शाम 7.21 बजे तो नई दिल्ली में 7.19 बजे होगा। इस दिन नई दिल्ली में चंद्रोदय 7.41 बजे और जयपुर में चंद्रोदय 7.42 बजे होगा।

Updated on:
11 Jun 2025 01:11 pm
Published on:
11 Jun 2025 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर