अयोध्या

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अयोध्या में शुरू हुआ 80 दिवसीय आयोजन

सपा नेता डॉ आशीष पांडे दीपू अयोध्या में आयोजित कर रहे हैं एक अनोखा जन्मोत्सव कार्यक्रम
2 min read
Nov 22, 2018
ayodhya
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अयोध्या में शुरू हुआ 80 दिवसीय आयोजन

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 80 वें जन्म दिवस को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में समाज वादी पार्टी के समर्थको द्वारा बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा हैं | वहीँ अयोध्या में सपा नेता डा आशीष पाण्डेय दीपू के साथ सैकड़ों समर्थको द्वारा मुलायम सिंह यादव के इस जन्म दिन को 80 दिवसीय आयोजन में तब्दील कर एक अनोखा स्वरुप दे दिया गया है |इस आयोजन की शुरुआत शुभारम्भ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानो के साथ शुरू हुआ .

अयोध्या के जालपा देवी मंदिर में सपा नेता आशीष पाण्डेय व सपा के पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने मुलायम सिंह यादव के 80 वें जन्म दिन पर धार्मिक अनुष्ठान कर इस 80 दिवसीय आयोजन की शुरुआत की गयी | जिसके बाद अयोध्या के कई मंदिरों में इस तरह का आयोजन किया जाएगा | इसके साथ मजारों पर भी चादर भी चढ़ाई जायेगी और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ व दीर्घायु की कामना की गयी | इसके साथ जिला चिकित्सालय में रक्तदान का आयोजन किया जाएगा |

सपा नेता डॉ आशीष पांडे दीपू अयोध्या में आयोजित कर रहे हैं एक अनोखा जन्मोत्सव कार्यक्रम

सपा नेता आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया कि आज मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का कार्यक्रम किया गया है | 80 वें जन्मदिन पर अयोध्या में भव्य आयोजन किया जा रहा है | इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया है |अब अयोध्या के प्रमुख 80 मंदिरों में मुलायम सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु के लिए हवन पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है | इसके बाद मजारों पर चादर चढ़ाई जायेगी और दुआ की जाएगी | वहीँ समाजवादी पार्टी के 80 नौजवानों द्वारा रक्तदान किया जायेगा | इसके साथ अयोध्या में गरीबों में और माईबाड़ा वृद्धाश्रम में भोजन प्रसाद वितरण व वस्त्र कंबल वितरण भी किया जाएगा | पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जो भी सामाजिक कार्य किया जा सकता है वह सभी कार्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा | समाजवादी पार्टी ने हमेशा एकता समरसता की बात की है | चाहे हमारे नेता मुलायम सिंह यादव रहे हो या वर्तमान में अखिलेश यादव हों | सभी ने हमेशा देश के विकास और एकता की बात कही है | कुछ ऐसे ढोंगी लोग हैं जब चुनाव आता है तो बरसाती मेंढक की तरह बाहर आ जाते हैं अपना रंग दिखाते हैं उसके बाद फिर छुप जाते हैं |

Updated on:
22 Nov 2018 10:05 pm
Published on:
22 Nov 2018 03:49 pm
Also Read
View All
अयोध्या में बीजेपी के कार्यक्रम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मिल्कीपुर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में चले लात-घूंसे

Ram Mandir: राम मंदिर पूजा समिति में शामिल होंगे अयोध्या के संत, दान और दर्शन व्यवस्था पर ट्रस्ट ने दिया बड़ा अपडेट

Ram Lalla Puja Committee: रामलला पूजा समिति में शामिल होंगे अयोध्या के संत? आज होगी अहम बैठक, महंत कमल नयन दास ने दिया संकेत

Ram Mandir Chadhawa Chori: राम मंदिर चोरी के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! पुराने कर्मचारी हटे, SBI के साथ दूसरे बैंक को भी मिल सकता है गिनती का जिम्मा

Ayodhya News: बेड पर सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डसा; ICU में लड़ रही जिंदगी की जंग, छात्रों में भारी आक्रोश