अयोध्या

राम मंदिर की परिक्रमा कर संतों ने पूरी की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा – कहा कठिनाइयों के बाद भी नही रुके कदम

अयोध्या पहुंचे 84 कोसी परिक्रमा पर निकले संतों ने की राम मंदिर की परिक्रमा, सीता कुंड पर हुआ परिक्रमा समाप्त
less than 1 minute read
May 08, 2022
राम मंदिर की परिक्रमा कर संतों ने पूरी की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा - कहा कठिनाइयों के बाद भी नही रुके कदम
राम मंदिर की परिक्रमा कर संतों ने पूरी की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा - कहा कठिनाइयों के बाद भी नही रुके कदम

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा पर निकले संतों की टोली देर शाम अयोध्या पहुंची जहां रात्रि विश्राम के बाद बड़ी संख्या में साधु संतों ने राम जन्मभूमि परिसर की परिक्रमा कर इस यात्रा का समापन किया। 23 दिन की परिक्रमा में पाठ जनपद और 110 गांव पड़े। और दर्जनों स्थानों पर अपना पड़ाव बनाते हुए इस यात्रा को पूरा किया।

5 जनपदों से होकर गुजरती है 84 कोसी परिक्रमा यात्रा

विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम से हनुमान मंडल के नेतृत्व में रवाना हुई 84 कोसी परिक्रमा आज 23 दिन बाद पुनः वापस पहुंचा । जहां इस यात्रा के समापन से पहले संतों ने निर्माणाधीन भगवान श्री राम के मंदिर की परिक्रमा की। सांस्कृतिक सीमा के इस परिक्रमा में बस्ती, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी व गोंडा पड़ता है जिसमे सौ से अधिक प्राचीन व ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भी पड़ते हैं।

23 दिन बाद पूरी हुई 84 कोसी परिक्रमा यात्रा

हनुमान मंडल के संयोजक व 84 कोसी परिक्रमा के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 23 दिन के बाद इस परिक्रमा की समाप्ति हुई है। 22 दिन लगातर भ्रमण के बाद अंतिम पड़ाव में अयोध्या पहुंचे है। रामकोट की परिक्रमा का सीता कुंड पर भी दर्शन पूजन कर अब इस परिक्रमा को समाप्त किया गया है वही बताएं कि जब साधु संत धार्मिक यात्रा पर निकलते हैं तो बहुत ही कठिनाइयां भी आती हैं यात्रा के दौरान पानी का भाव तो कहीं रुकने की व्यवस्था नहीं होती। फिर भी सभी परिक्रमार्थी आस्था भाव के साथ भगवान का भजन करते हुए यात्रा को पूरा किया है।

Published on:
08 May 2022 12:00 pm
Also Read
View All
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, SIT रिपोर्ट पहले CJI देखेंगे, याचिकाकर्ताओं को मिली सुझाव देने की छूट

Ram Mandir Ayodhya: जो भी ड्रेस कोड लागू किया गया है, उसे पुजारियों पर थोपा नहीं जाना चाहिए: परमहंस आचार्य

Ayodhya Sawan Jhula Mela: अयोध्या में आज से सावन झूला मेला, 10 लाख भक्तों की भीड़; राम मंदिर में पहली बार होगा ये खास आयोजन!

CM Yogi: सीएम योगी बोले- इतिहास भूलना पड़ सकता भारी! अयोध्या में संभल का जिक्र कर क्यों कही ये बात?

CM Yogi on Opposition: ‘1947 में बंटे थे, इसलिए कटे थे; आज भी भाषा-जाति के नाम पर बांटने की कोशिश’, अयोध्या से सीएम योगी का विपक्ष पर हमला