बैंगलोर

सिध्दरामय्या ने जताया विश्वास,गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने कहा कि भाजपा नेता राज्य गठबंधन सरकार को बदलने का सपना देख रही है परन्तु ऐसा कुछ नहीं होगा।
2 min read
Aug 30, 2018
सिध्दरामय्या
सिध्दरामय्या ने जताया विश्वास,गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं

हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने कहा कि भाजपा नेता राज्य गठबंधन सरकार को बदलने का सपना देख रही है परन्तु ऐसा कुछ नहीं होगा। गठबंधन सरकार बहुत सुरक्षित है, इसे कोई खतरा नहीं है। शहर के हवाई अड्डे पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिध्दरामय्या ने कहा कि मैंने आगामी चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी। गठबंधन सरकार में जो कुछ भी किया जाता है उसका श्रेय दोनों पार्टियों को मिलेगा। हमारे ही पार्टी के मंत्री सरकार में हैं इस लिए हमारी अनदेखी की जाएगी कहना सही नहीं है।


उन्होंने कहा कि जद(ध) नेताओं ने केसी वेणुगोपाल को किसी प्रकार का कोई पत्र नहीं लिखा है और नाही किसी प्रकार की कोई शिकायत की है। आगामी चुनाव लडऩे के बारे में मैंने कहीं पर भी बयान नहीं दिया है। जनता ने आशीर्वाद किया तो आगामी मुख्यमंत्री बनने की बात कही है। हमारी ओर से जारी की गई सभी योजनाओं के लिए मौजूदा सरकार राशि मंजूर करेगी। समन्वय समिति में इस बारे में फैसला लिया जाएगा। सभी योजनाओं को राशि मंजूर हो रही है। कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात सरासर गलत व झूटी है।

अब बीडीए भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा
बेंगलूरु. बेंगलूरु शहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने की विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत बीडीए की ओर से विकसित आवासीय लेआउट्स में सामुदायिक सुविधाओं के लिए आरक्षित (सीए) भूखंडों से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बीडीए के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे १३६५ से अधिक भूखंड हैं, जो उद्यान, चिकित्सा केंद्र, बस अड्डा, शिक्षा संस्थाओं जैसी सामुदायिक सेवाओं के लिए आरक्षित हैं। लेकिन ऐसे भूखंडों पर अतिक्रमण किया गया है।

इनकी पहचान के लिए बीडीए ने सर्वेक्षण की योजना बनाई है। जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। अतिक्रमण के करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं के कार्रवाई की जाएगी। बीडीए के आयुक्त राकेश सिंह के मुताबिक आने वाले तीन माह में बीडीए की भूमि की लैंड ऑडिटिंग से अतिक्रमण चिन्हित करने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
30 Aug 2018 10:48 pm