बांसवाड़ा

विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक यौन शोषण, दो आरोपियों के साथ तीन सहयोगी भी नामजद

Rajasthan News : सदर इलाके से विवाहिता का अपहरण कर दो जनों द्वारा सामूहिक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
sexual_abuse.jpg

Banswara News : सदर इलाके से विवाहिता का अपहरण कर दो जनों द्वारा सामूहिक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। करीब दो माह पूर्व उठा ले जाने के बाद की बताई वारदात को लेकर अब पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों और तीन सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में 28 वर्षीया पीडि़ता ने बताया कि सदर इलाके में ही झूपेल निवासी राजू पुत्र रावजी व चार अन्य के खिलाफ परिवाद दिया। इसमें बताया कि 15 अक्टूबर, 2023 को दोपहर में वह घरेलू सामान लेने जाने के लिये रुजिया बस स्टैंड पर खड़ी थी।

तभी आरोपी राजू और भापोर निवासी ऐलम पुत्र धूलजी वडेरा बाइक से आए और बातचीत में छोडऩे के बहाने साथ ले जाने लगे। इनकार पर राजू ने चाकू दिखाकर धमकाया, तो वह घबरा गई। फिर दोनों उसे बांसवाड़ा छोडऩे के बजाय राजू की बहन कांता पत्नी प्रभु के घर आम्बापुरा क्षेत्र के खोड़ी पीपली गांव में ले गए और बंधक रखकर दोनों ने यौन शोषण किया। दो दिन के बाद आरोपी उसे बोरकिया, झूपेल ले गए और वहां भी राजू ने उसकी मां कमला की निगरानी में जबरन रखा और यौन शोषण किया।

आरोप है उसके पहने जेवर जबरन उतरवाकर छीन लिए गए। करीब 3 माह तक घर में बंदी बनाकर रखने के बाद 24 जनवरी की सुबह वह नित्य क्रिया के लिए लिए निकली तो मौका पाकर जैसे-तैसे बांसवाड़ा-जयपुर रोड पर अपनी बहन के घर पहुंची और आपबीती बताई। तब भाई को फोन करने पर परिजन लेने आए। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई के आग्रह पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अनुसंधान डीएसपी बांसवाड़ा सूर्यवीरसिंह के जिम्मे की गई है।

Published on:
30 Jan 2024 03:13 pm
Also Read
View All
Banswara : ‘काश हेलमेट पहना होता..’, निलेश-समीर हैंडबॉल के राज्य स्तर के खिलाड़ी थे, अंतिम संस्कार में रोया पूरा गांव

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के इस गांव की अनूठी मिसाल, 11 बार निर्विरोध चुना वार्ड पंच, अब 12वीं बार की तैयारी

बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : रोडवेज बस ने दो छात्रों रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

ग्राउंड रिपोर्ट: 2022 से 2026 तक वागड़ में नकली नोटों के 5 बड़े मामले, जानें गुजरात-MP बॉर्डर के रास्ते कैसे फैला नेटवर्क?

पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी घूस: बांसवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन, वनरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार