बांसवाड़ा

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी करने पर ‘आप’ पार्टी की बढ़ी मुश्किलें

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भाजपा जनजाति मोर्चा बांसवाड़ा में आक्रोश है। इसे लेकर मोर्चा पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में शिकायत की
less than 1 minute read
photo_6332477344769488904_y.jpg

बांसवाड़ा. देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से भाजपा जनजाति मोर्चा बांसवाड़ा में आक्रोश है। इसे लेकर मोर्चा पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में शिकायत की। इस पर परिवाद दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। मामले को लेकर मोर्चा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईड़ा के नेेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा। यहां प्रोबेशनल संदीपसिंह और कोतवाल प्रदीप बिट्टू को दिए परिवाद में बताया कि आप की

राष्ट्रीय प्रवक्ता कक्कड़ ने जनजाति समाज की गौरव राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ 29 मई की शाम साढ़े सात बजे एक टीवी डिबेट में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे पूरे देश के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग आहत है। इस हरकत की चहुंओर निंदा हो रही है। कक्कड़ की बयानबाजी पर मोर्चा ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम,1989 के तहत कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष धीरजमल गणावा, जिला महामंत्री राजेंद्र चरपोटा, भाजपा आंबापुरा मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल निनामा, महामंत्री सोहन लाल, मोर्चा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ताबियार, शक्ति केंद्र संयोजक सीताराम डिंडोर, मोर्चा के आम्बापुरा मण्डल अध्यक्ष छगन मईड़ा मौजूद थे।

Published on:
04 Jun 2023 01:20 pm