
सीमलवाड़ा।
पीएमश्री मणिलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीमलवाड़ा में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं प्रयोगात्मक कौशल को विकसित करना रहा। अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या ने की। उपाध्यक्ष सूरज पारगी तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार अहारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विज्ञान मेले के प्रभारी अमित सामोदा एवं नानूराम कटारा रहे। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समूह प्रथम कक्षा 6 से 8 में मॉडल प्रदर्शनी में रणवीर लोहार, कक्षा 8 प्रथम तथा कार्तिक प्रजापत, कक्षा 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में इशरत बंगा, कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित क्विज प्रतियोगिता में फ़ाइज़ा खान, कक्षा 8 प्रथम रहीं।
समूह द्वितीय कक्षा 9 से 12 में मॉडल प्रदर्शनी में पीयूष प्रजापत, कक्षा 12 ने प्रथम, याक्षी पाटीदार, कक्षा 11 ने द्वितीय तथा जाह्नवी यादव, कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सिया पंड्या, कक्षा 12 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित क्विज प्रतियोगिता में अंश यादव, कक्षा 11 ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राजकुमार बैरवा, लक्ष्मण सिंह डामोर, हेमंत सुमन, कांतिलाल डामोर, प्रदीप डामोर, कमला कोटेड, रेखा शर्मा, रेणुका पगी, इंदिरा डामोर, सपना त्रिवेदी, गजेंद्र कुमार पाटीदार आदि मौजूद रहे।