‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से मंत्रालय जरूरी ’
Also Read
View All 
Bओबरी @पत्रिका .B
बोरखेड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों ने विद्यालय विकास में अहम योगदान दिया। समारोह में मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक व भामाशाह कांतिलाल परमार ने छात्रों के शारीरिक विकास व अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल सहित अन्य खेल सामग्री भेंट की ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता लालशंकर परमार ने ग्रामीणों से स्कूल के विकास में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए बताया कि शैक्षिक सुधार के लिए नए शिक्षक लगाए गए हैं। इस अवसर पर गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक नानूराम डेंडोर ने विद्यालय में मंच निर्माण के लिए 55,555 रुपये की घोषणा की। इस नवनिर्मित मंच का उद्घाटन मंगलवार, 25 अगस्त को किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यवाहक संस्था प्रधान चंदन सिंह चौधरी ने विकास संबंधी सुझाव दिए।