ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल व इनके राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है।
बारां. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल व इनके राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है।
एक फरवरी को बुध ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इस दिन बुध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश होगा। यहां पहले से विराजमान सूर्यदेव की युति से बुध ग्रह महत्वपूर्ण बुधादित्य योग बनाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध ग्रह का यह गोचर व इससे बनने वाला बुधादित्य योग व्यापार व सभी राशियों के लिए शुभफलदायी होगा। बुध के मकर राशि में आने से पांच राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार बुध ग्रह अभी धनु राशि में संचरण कर रहे हैं।
1 फरवरी दिन गुरुवार को बुध ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। यहां 15 जनवरी से ही ग्रहाधिपति सूर्य विराजमान हैं। 20 तक रहेंगे। एक राशि में सूर्य और बुध के होने से बुधादित्य योग बन रहा है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मकर राशि में दोपहर 2.23 बजे गोचर करेंगे। इसके बाद 8 फरवरी को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। फिर 20 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का मकर राशि में गोचर करना मिथुन, ङ्क्षसह, कन्या, तुला व कुम्भ राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है।
इन राशियों के लिए विशेष शुभ
बुध के मकर राशि में प्रवेश करने पर फरवरी में मिथुन राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस गोचर से ङ्क्षसह राशि वालों को फरवरी में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी। सफलता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कन्या राशि वाले को भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धनलाभ होने की संभावना है। बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों के अंदर ज्यादा धन कमाने की इच्छा प्रबल होगी। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। कुंभ राशि वाले बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से अपने क्षेत्र में दबदबा कायम कर पाएंगे। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। कोई नया व्यवसाय या फिर निवेश के लिए महीना अच्छा रहने वाला है।