बारां

रात के अंधेरे में जेसीबी चला कर तोड़ दिए घर और नींव

समरानियां. केलवाडा थाना क्षेत्र के ढिकवानी गांव में शनिवार रात को कुछ लोगों ने जेसीबी से दो घर और एक टीनशेड सहित निर्माणधीन नींव को तोडृ दिया।

less than 1 minute read
Jan 28, 2024
रात के अंधेरे में जेसीबी चला कर तोड़ दिए घर और नींव

समरानियां. केलवाडा थाना क्षेत्र के ढिकवानी गांव में शनिवार रात को कुछ लोगों ने जेसीबी से दो घर और एक टीनशेड सहित निर्माणधीन नींव को तोडृ दिया। पीडि़त प्रकाश मेहता ने बताया कि गांव में मेरे बाड़े में मवेशियों के लिए दो घर व टीनशेड एवं चारदीवारी बनाई थी। इनमें मवेशियों को बांधा जाता था। वहीं रहने के लिए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी नींव का कार्य लगभग पूरा हो गया था। प्रकाश ने इन्हें तोडऩे का आरोप सुरेश मेहता पुत्र अमृत लाल, अभिषेक मेहता पुत्र सुरेश मेहता पर लगाया है। उसने बताया कि रात्रि के दौरान आरोपी कई लोगों को लेकर आए और जेसीबी से तोड़ दिया और फरार हो गए। रविवार सुबह जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि पुराने घर एवं टीन शेड सहित निर्माणाधीन नींव ध्वस्त नजर आई है। इसके बाद केलवाड़ा थाने में पहुंच कर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर आसपास लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

Published on:
28 Jan 2024 09:34 pm
Also Read
View All