बरेली

आज का राशिफल 13 मई : भोलेनाथ की कृपा से आज कर्क,तुला वालों को होगा बड़ा लाभ, मकर और मीन वाले रहें सावधान,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
May 13, 2019

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। सुख और शान्ति के लिए पूजा पाठ बढ़ाएं।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी। कर्ज को लेकर चिंता सताएगी। व्यापार मंदा रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक को आज परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य साथ देगा। छोटे भाई बहन के सहयोग से लाभ में रहेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ की प्रबल संभावना है। प्रयास करने से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। वाणी का प्रभाव बना रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेखन आदि से जुड़े जातक सफल होंगे।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज 12 वां चन्द्रमा है। आज लाभ की जगह हानि हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में उलझन रहेगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक के लिए आज लाभ का दिन है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी वाले भी आज लाभ में रहेंगे। मित्रों और संतान का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक के लिए आज सरकारी कार्य निपटाने का दिन है। भाग्य के बल से कार्य बनेंगे। अचानक लाभ के संकेत है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। तनाव से राहत मिलेगी। कर्जा बना रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक आज सावधान रहें। खान पान में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।लू लग सकती है।मीठा दही खाएं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज अचानक लाभ के योग हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातक का आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान का भी स्वास्थ्य ढीला रहेगा। गर्मी से बचाव करें। कर्जा लेना पड़ सकता है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
12 May 2019 03:06 pm
Published on:
13 May 2019 05:30 am
Also Read
View All