बरेली

आज का राशिफल 15 मई : सूर्य ने किया वृष राशि में प्रवेश,इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
3 min read
May 15, 2019
Feature image

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातक के आलस्य में वृद्धि होगी। गुडविल/ प्रसिद्धि प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा और नस और नाड़ियों में दर्द बना रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण मित्रों से धन लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों का आज मित्रों का साथ उत्तम रहेगा। दिन बढ़िया गुजरेगा। खर्च बढ़ेगा। व्यापार में समुचित लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण प्रसिद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातक को आज कुछ तनाव हो सकता है लेकिन व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जनसम्पर्क के कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण भाई बहन से दूरी बढ़ेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातक की आज परिश्रम के साथ व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण 30 दिन तक लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। कही से कुछ प्राप्ति की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण नौकरी में तरक्की के योग है।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा के भी योग हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण पूजा पाठ में कमी आएगी।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातक के लिए आज खर्चे का दिन है। भाग्य साथ नहीं देगा। धर्म कर्म में कमी आएगी। व्यर्थ की भाग दौड़ करनी होगी। सरकारी कार्य में देरी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण लाभ में कमी आएगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातक को आज भागदौड़ के साथ धन लाभ होगा। भाग्य आज साथ देगा। लाभ हेतु प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण स्वभाव में तेजी रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्य निपटाने का दिन है। बैंक संबंधी कार्य आज बनेंगे। कर्ज की बात बनेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण धर्म कर्म में कमी आएगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातक को आज भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। धर्म में रूचि जाग्रत होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण शिक्षा में उतार चढ़ाव रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी गर्मी के रोग हो सकते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण नौकरी में उन्नति के योग हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण परिश्रम अधिक करना होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
15 May 2019 05:30 am