बरेली

भोजीपुरा में आधी रात को पुलिस-बदमाश आमने-सामने, पैर में गोली लगते ही गिर पड़ा, दूसरा खेतों से दबोचा

थाना भोजीपुरा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। गश्त के दौरान मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोच लिया।
2 min read
May 04, 2026
Feature image

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। गश्त के दौरान मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को खेतों में घेरकर पकड़ा गया। मौके से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है।

मुखबिर की सूचना ने खोला चोरी का राज

04 मई की रात भोजीपुरा पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में हुई चोरी के आरोपी फिर से वारदात की फिराक में हैं और चोरी का माल ठिकाने लगाने निकल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बासुंधरन ढाल से दलपतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

रुकने को कहा तो बरसाईं गोलियां, सिपाही बाल-बाल बचा

करीब 2:45 बजे दो संदिग्ध कंधे पर बोरी लटकाए आते दिखे। पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया, दोनों खेतों की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आरक्षी दीपक के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ शातिर, दूसरा भी चढ़ा हत्थे

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अफसर अली पुत्र अली शेर निवासी गाड़िया पैगंबरपुर (बदायूं) के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं उसका साथी हसनैन उर्फ साहिल पुत्र आस मोहम्मद निवासी कुंडरी आश्रम (शाहजहांपुर) खेतों में छुपा मिला, जिसे पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा, कारतूस और चोरी का माल बरामद

मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के साथ गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, 10 स्टील की थालियां और 2200 रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद सामान हाल ही में हुई चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।

दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में दर्ज मुकदमे से जुड़े हैं। अफसर अली पर करीब 17 और हसनैन उर्फ साहिल पर 14 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय थे।

घायल बदमाश और सिपाही का इलाज जारी

मुठभेड़ में घायल बदमाश और सिपाही दीपक को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर